समिति के चुनाव में कोषाध्यक्ष पद पर श्री प्रवीण अग्रवाल, सचिव पद पर श्री सुरेश चंद्र अग्रवाल तथा सहसचिव पद पर श्री मनदीप सिंह सलूजा को निर्वाचित किया गया। सभी पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया।
शिक्षण विकास समिति हरदा क्षेत्र की पुरानी एवं प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थाओं में से एक है। समिति द्वारा पूर्व में पॉलिटेक्निक कॉलेज, आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज तथा साधना स्कूल का सफलतापूर्वक संचालन किया गया है। वर्तमान में समिति सनफ्लावर स्कूल के माध्यम से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रही है। समिति लंबे समय से क्षेत्र में शिक्षा के विकास और शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कार्यरत है।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को श्री प्रतीक अग्रवाल, डॉ. राधामोहन अग्रवाल, श्री महेंद्र जैन, श्री लखन अग्रवाल, श्री नवनीत पटेल सहित समिति के सदस्यों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं गणमान्य नागरिकों ने बधाई और शुभकामनाएं दीं।
समिति ने विश्वास व्यक्त किया कि नए नेतृत्व के मार्गदर्शन में संस्थान शिक्षा के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेगा तथा शैक्षणिक एवं सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा।