कृषि उपज मंडी के भारसाधक अधिकारी एसडीएम चिरामन ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश

कृषि उपज मंडी के भारसाधक अधिकारी एसडीएम चिरामन ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश


हरदा/टिमरनी- इन दिनों  कृषि उपज मंडी में अनाज की भारी आवक के चलते ट्रैक्टर ट्रालियों की भरमार हो रही। लाखों क्विंटल उपज रोजाना विक्रय के लिए किसान लेकर आ रहे है जिसके चलते नगरीय क्षेत्र में जाम की स्थिति बन रही। टिमरनी कृषि उपज मंडी में भी अनाज रखने की एवं किसानों के ट्राली खड़ी करने की जगह कम पड़ रही है। 

विगत दिवस कृषि उपज मंडी प्रशासन के द्वारा सोशल मीडिया पर सूचना जाहिर की गई थी कि 29 अक्टूबर को करवा चौथ पर्व के चलते हम्माल संघ एवं ग्रैंड मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा उपज खरीदी बंद करने का आवेदन दिया गया है जिसके चलते उपज बिक्री बंद रहेगी, जिस पर व्यापारी संघ ने अपना पक्ष रखा कि उनके द्वारा कोई आवेदन नहीं किया गया, इसी विषय को लेकर कृषि उपज मंडी के भारसाधक अधिकारी एसडीएम असवन राम चिरामन ,तहसीलदार देव शंकर धुर्वे कृषि उपज मंडी पहुंचे जहां उन्होंने मंडी सचिव राजेन्द्र धनोरिया उनके स्टाफ एवं हम्माल संघ व व्यापारी संघ से चर्चा की और सारी बात जानी, तब हम्माल संघ एवं व्यापारी संघ में सहमति बनी है कि 29 तारीख को उपज खरीदी कार्य चालू रखा जाएगा। 

आपसी सहमति से विवादित इस पोस्ट पर विराम लगा चूंकि किसान भी असमंजस की स्थिति में थे। मंडी समिति के द्वारा भी सूचना जाहिर की गई है की 29 अक्टूबर को उपज खरीदी कार्य आरंभ रहेगा। इस दौरान भारसाधक अधिकारी चिरामन ने मंडी अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानो की उपज ट्रालियां व्यवस्थित लगवाई, जाए किसी भी प्रकार से जाम की स्थिति ना बने ,उपज खरीदी कार्य सुचारू रूप से चलता रहे साथ ही व्यापारी भी खरीदी गई उपज का परिवहन 24 घंटे के अंदर करें ताकि जगह की कमी ना पड़े। उन्होंने विभागीय कार्यो एवं मंडी प्रांगण का निरीक्षण भी किया।

Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.
NextGen Digital Welcome to WhatsApp chat
Howdy! How can we help you today?
Type here...