ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष श्री बघेल ने बताया कि संस्था द्वारा प्रतिवर्ष पितरों की पुण्य स्मृति में यह सेवा कार्य किया जाता है। इस वर्ष पितृ मोक्ष अमावस्या पर बच्चों में शिक्षा सामग्री वितरित कर पितरों की आत्मा की शांति के लिए पुण्य अर्जित किया गया। इसके साथ ही ट्रस्ट द्वारा मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए बालिका छात्रावास में 04 एवं बालक छात्रावास में 04, कुल 08 इलेक्ट्रिक गीजर भी भेंट किए गए हैं, जिससे शीत ऋतु में छात्र-छात्राओं को सुविधा मिलेगी।
विद्यालय के प्राचार्य श्री प्रजापति एवं समस्त शिक्षकों ने ट्रस्ट का आभार माना और कहा कि हम बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी दे रहे हैं और उनके उज्जवल भविष्य के लिए कृतसंकल्पित हैं। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री अग्रवाल, वरिष्ठ ट्रस्टी डॉ. आनंद झवर, दिलीप मिश्रा सहित अन्य ट्रस्टियों ने बच्चों को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं और उज्जवल भविष्य की कामना की गई।