हरदा – वैश्य महासम्मेलन के प्रदेशाध्यक्ष श्री उमाशंकर गुप्ता पूर्व राजस्व मंत्री मध्यप्रदेश शासन के जन्मदिन 24 जून के अवसर पर हरदा नगर में महासम्मेलन की जिला इकाई ओर युवा इकाई द्वारा पौधरोपण से लेकर मजदूरों को मास्क वितरण किया जावेगा।
वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र जैन एवं युवा इकाई के जिलाध्यक्ष राजीव जैन ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि वैश्य समाज में एकता का संदेश देने वाले ओर प्रदेश के वैश्य बंधुओं को आपस में सहयोगी बनाने का मंच वैश्य महासम्मेलन के प्रमुख सूत्रधार मध्यप्रदेश शासन के पूर्व राजस्व मंत्री श्री उमाशंकर जी गुप्ता का 24 जून को जन्मदिवस है। इस दिन को यादगार बनाने के लिए मध्यप्रदेश के सभी जिला मुख्यालय पर वैश्य महासम्मेलन पौधरोपण के साथ ही विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इसी श्रृखंला में हरदा जिला मुख्यालय में जिला इकाई द्वारा महाराणा प्रताप कालोनी में पोधारोपण किया जावेगा। वैश्य समाज की युवा इकाई द्वारा कृषि उपज मंडी में मजदूर हम्मालों को मास्क वितरण ओर बाहेती कालोनी पार्क में पोधारोपण किया जावेगा।
वैश्य महासम्मेलन के प्रदेशाध्यक्ष श्री उमाशंकर गुप्ता के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में जिला प्रभारी केशव बंसल, जिला महामंत्री दीपक नेमा, संभागीय अध्यक्ष युवा इकाई पवन अग्रवाल, महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती माया सिंहल एवं अरुण जैन, विनोद अजमेरा, सचिन सिंघई, सुभाष राठी, अमित अग्रवाल ने सभी वैश्य बंधुओं से आव्हान कर कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर, अनिवार्य रूप से मास्क पहन कर आने की अपील की है।
0 टिप्पणियाँ