Hot Posts

6/recent/ticker-posts

हरदा जिले में आज रहा कोरोना का मिलाजुला असर, 4 मरीज स्वस्थ हुए तो 8 नये संक्रमित मिले

हरदा जिले में आज रहा कोरोना का मिलाजुला असर, 4 मरीज स्वस्थ हुए तो 8 नये संक्रमित मिले

◆ एक्टिव – 56
◆ स्वस्थ – 59
◆ मृत्यु – 5
———————
◆ कुल -120

◆ हरदा जिले में आज तक भेजे गए 2800 में से 2643 सैंपल की रिपोर्ट आ गई।

हरदा 17 जुलाई 2020/मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ किशोर कुमार नागवंशी ने बताया कि शुक्रवार को कुल 161 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इनमें से कुल 8 सैंपल की रिपोर्ट एम्स भोपाल से पॉजिटिव आई है। 153 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है। इनमें से 144 रिपोर्ट एम्स भोपाल से आई है तथा शेष 9 रिपोर्ट जिला अस्पताल की ट्रू नॉट मशीन से प्राप्त हुई है।

डॉ नागवंशी ने बताया कि शुक्रवार को पाए गए 8 कोरोना संक्रमित मरीज़ों में वॉर्ड क्रमांक 16 हरदा निवासी 44 वर्षीय महिला, 21 वर्षीय महिला एवं 75 वर्षीय पुरुष, जिजगांव निवासी 56 वर्षीय महिला, 28 वर्षीय महिला, 30 वर्षीय महिला एवं 35 वर्षीय पुरुष तथा फारेस्ट कॉलोनी सिराली निवासी 45 वर्षीय पुरूष है।

शुक्रवार को 111 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। अभी तक भेजे गए कुल 2800 में से 2643 सैंपल की रिपोर्ट आ चुकी हैं। 157 सैंपल की रिपोर्ट आना शेष हैं। शुक्रवार को 4 मरीज़ स्वस्थ होकर जिला अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं। वर्तमान में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मरीज़ों की संख्या 56 है, 59 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। 5 मरीज़ों की मृत्यु हो चुकी हैं।

जिला अस्पताल के कोविड वॉर्ड में भर्ती चार कोरोना संक्रमित मरीज़ 17 जुलाई शुक्रवार को स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। सिविल सर्जन डॉ शिरीष रघुवंशी ने बताया कि इन मरीज़ों में बाहेती कॉलोनी निवासी 37 वर्षीय महिला, गढ़ीपुरा निवासी 32 वर्षीय पुरुष, आमना विहार कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय पुरुष एवं ग्राम अहलवाड़ा निवासी 50 वर्षीय पुरुष शामिल हैं। सभी मरीज़ों को आवश्यक दवाओं के साथ 14 दिनों तक घर पर ही रहने की सलाह दी गई हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

About