Hot Posts

6/recent/ticker-posts

तहसीलदार, नायब तहसीलदार ओर राजस्व अमले ने किया वनाधिकार पट्टों का सत्यापन जांच

हंडिया – मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान की घोषणा के बाद फिर से राजस्व विभाग द्वारा वनाधिकार पट्टों का सत्यापन कर जांच की जा रही है। इसी के चलते आज तहसीलदार हंडिया डॉक्टर अर्चना शर्मा, नायब तहसीलदार भरत अहिरवार ने ओर राजस्व अमले ने तहसील के विभिन्न ग्रामों में गठित दल के साथ मौके पर वनाधिकार के पट्टों का सत्यापन किया।

तहसीलदार डॉक्टर अर्चना शर्मा ने चर्चा करते हुए बताया कि शासन के आदेश तथा कलेक्टर महोदय के निर्देश के पालन में तहसील हंडिया अंतर्गत प्राप्त वनाधिकार के पट्टों का मौके पर पहुंच कर सत्यापन ओर जांच कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके लिए दो दल गठित किये गए है जिसमें एक दल में उनके साथ पटवारी राजीव जैन, नीरज आमे, रमेश नाग, जितेंद्र चौहान, लोकेंद्र बामनिया शामिल है। इसी प्रकार दूसरे दल में नायब तहसीलदार भरत अहिरवार, राजस्व निरीक्षक पंकज पाल, पटवारी आशीष मालवीय, संजय किराडे, दीपक राजपूत, डेविड टिर्की, नीरज गंगवाल, प्रदीप परस्ते आदि को शामिल किया गया है। तहसीलदार डा. शर्मा ने आज तहसील के ग्राम कांकडदा, करनपुरा, सोनतलाई का दौरा कर वनाधिकार पट्टों का सत्यापन किया तो नायब तहसीलदार भरत अहिरवार ने ग्राम झालवा, गाडरापुर आदि ग्राम में सत्यापन कार्य किया।

वनाधिकार पट्टों का सत्यापन कार्य दो दिवस में पूर्ण किया जाना है। जांच के दौरान उक्त सभी ग्रामों में सरपंच, सचिव, वन विभाग के कर्मचारी साथ थे। ग्रामीणों को हल्का पटवारियों द्वारा सूचना देकर पंचायत भवन में बुलाया गया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

About