● मंत्री श्री पटेल ने मगरधा में किया गौशाला का लोकार्पण
हरदा 11 जुलाई 2020/ प्रदेश के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने हरदा विकासखण्ड के ग्राम मगरधा में गौशाला का लोकर्पण किया। मुख्य मंत्री गौसवंर्धन योजना के अंतर्गत 27 लाख रुपये की शाशी से निर्मित गौशाला का लोकार्पण करते हुए ग्राम वासियों को बधाई दी। उन्होने कहा कि अनेक गौमाताओं को इस गौशाला में रखा जा सकेगा। इस अवसर पर उपस्थित किसानो को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए जिले में जैविक कृषि को बढ़ावा देने की भी आवश्यकता है। इस दिशा में हर संभव प्रयास किये जायेंगे।
पथ विक्रेताओं को प्रदान किए प्रमाणपत्र –
मंत्री श्री पटेल ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि योजना के अंतर्गत 13 हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति एवं वितरण के प्रमाणपत्र प्रदान किए। ये हितग्राही सब्ज़ी विक्रय, फुल्की विक्रय, पान ठेला, फल विक्रय जैसे कार्य करते हैं। इन सभी हितग्राहियों को 10-10 हज़ार रूपये का ऋण प्रदान किया गया हैं। उन्होंने हितग्राहियों से कहा कि वे इस राशि का उपयोग कर अपने काम को बढ़ाएं।
प्रधानमंत्री कृषि सिचाईं योजना के हितग्राहियो को दिये प्रमाणपत्र –
मंत्री श्री पटेल ने प्रधानमंत्री कृषि सिचाईं योजना के पाँच हितग्राहियो को प्रमाण पत्र वितरित किये। इस अक्सर पर उन्होने कार्यालय उपसंचालक किसान कल्याण में पौधारोपण भी किया।
0 टिप्पणियाँ