पुलिस कर्मियों का वेतन ग्रेड पे 1900 से 2400 करने विधायक ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र
24 घंटे ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों को अल्प वेतन में अपनी सेवाएं देना होती है। इसके चलते परिवार का भी ऊचित तरिके से पालन नहीं हो पाता है। पुलिस कर्मियों की वर्षों पुरानी इस जायज ओर न्यायोचित मांग पर विधानसभा क्षेत्र आलोट के विधायक मनोज चांवला ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उक्त मांग रखी है।
विधायक मनोज चावला में मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कहा कि पुलिस कांस्टेबल का पद जनता की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह करता है। पुलिसकर्मियों की लंबे समय से मांग है कि उनका ग्रेड पे 1900 से बढ़ाकर 2400 किया जाए। कोरोना काल में पुलिस का महत्वपूर्ण कार्य किसी से भी छिपा नहीं है, बावजूद इसके 24 घंटे सेवा देने वाले उक्त पद को मात्र 1900 ग्रेड पे से संतोष करना पड़ा है।
उन्होंने लिखा कि इससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं हो पाई है। हाई ड्यूटी देने के बावजूद भी उन्हें सही वेतनमान नहीं मिल रहा है। पुलिस कर्मियों का ना तो संगठन बन सकता है, ना ही हड़ताल कर सकते है। इसलिए इस विभाग के कर्मचारियों की मांग विधानसभा पटल पर पहुंची नहीं पाती है। उन्होंने बताया कि सीमावर्ती राज्य राजस्थान में भी पुलिसकर्मियों की ग्रेट पर 2400 है। उन्होंने पुलिस कर्मियों की ग्रेड पे बढ़ाने की मांग पर विचार करने का निवेदन किया है।