सोयाबीन फसल ने पूरी लागत लगने के बाद किसानों को फिर दिया धोखा
● किसान बर्बादी की कगार पर
● इस संकट की घड़ी में किसानों का सहयोग शासन प्रशासन ने नहीं किया तो किसान आर पार की लड़ाई के लिए तैयार रहेगा
आज मंगलवार को भारतीय किसान संघ तहसील टिमरनी के बैनर तले बड़ी संख्या में किसानों ने एकत्रित होकर माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम तहसीलदार धर्मेंद्र चोकसे को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन की प्रति मेल/व्हाट्सएप के माध्यम से माननीय कृषि मंत्री कमल पटेल सहित सांसद ,स्थानीय विधायक एवं जिलाधीश महोदय को भी प्रेषित की ।भारतीय किसान संघ तहसील अध्यक्ष दीपचंद नवाद ने बताया कि वर्तमान समय में तहसील के सभी ग्राम में सोयाबीन मूंग उड़द की फसल किसी अज्ञात बीमारी के कारण पूर्ण रूप से बर्बाद हो चुकी है। जिसका निरीक्षण तुरंत कराया जावे एवं किसानों को राजस्व की धारा 6-4 के अंतर्गत मुआवजा एवं फसल बीमा योजना का लाभ दिलाया जावे।
● वर्ष 2018-19 की बीमा राशि किसानों को शीघ्र दिलाई जावे-
वर्ष 2019 का शेष रहा हुआ 75% मुआवजा राशि किसानों को तुरंत दिलाई जावे । जो किसान आज दिनांक तक खरीफ फसल के बीमा से वंचित हैं उनकी फसल का बीमा कराने हेतु माननीय कृषि मंत्री महोदय के आदेश अनुसार सभी बैंकों और सहकारी समितियों को निर्देशित कर बीमा प्रीमियम जमा करने की बढ़ाई गई तारीख( 31 अगस्त )तक खरीफ फसल बीमा योजना की प्रीमियम जमा कराई जावे।
ज्ञापन के माध्यम से यह भी अनुरोध किया है कि किसानों पर आई इस संकट की घड़ी में शासन प्रशासन किसानों के कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग प्रदान कर उपरोक्त सभी बिंदुओं पर शीघ्र कार्यवाही कर मुआवजा एवं बीमा राशि शीघ्र उपलब्ध कराने का कष्ट करें। यदि समय रहते शासन प्रशासन द्वारा किसानों की समस्याओं को हल नहीं किया गया या किसानों के अधिकार की राशि उपलब्ध नहीं कराई गई तो संगठन आर पार की लड़ाई के लिए तैयार रहेगा। ज्ञापन देते समय भारतीय किसान संघ के प्रांतीय मंत्री नरेंद्र दोगने, विजय जी मलगॉया विनोद पाटिल, रेवा, शंकर दोगने, दीपचंद नवाद, परमानंद दोगने ,रामकृष्ण राजपूत, बलवीर राजपूत ,शैतान सिंह राजपूत, छोटू पटेल ,संतोष चौहान,मंगलसिंह पँवार, पुरुषोत्तम जगदीश राजपूत के साथ-साथ बड़ी संख्या में अन्य किसान भी उपस्थित थे।
टिमरनी से संवाददाता सन्दीप अग्रवाल की रिपोर्ट