दो वर्षीय बालक की नर्मदा नदी से आई बाढ़ के चलते घर में डूबने से हुई मौत
बालक घर के आंगन में बाढ़ से भरे पानी मे डूबा
टिमरनी तहसील के ग्राम शमशाबाद की घटना
नर्मदा नदी की बाढ़ के चलते आज टिमरनी तहसील के ग्राम शमशाबाद में एक 2 वर्षीय बालक की घर के आंगन में बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गई। बालक घर के अंदर खेल रहा था और खेलते खेलते बाहर बाढ़ के पानी भरे आंगन में पहुंच गया। परिजनों ने देखने के साथ ही तत्काल बच्चे को निकाला और टिमरनी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
घटना ग्राम शमशाबाद में घटित हुई जहांं 2 वर्षीय बालक गर्व पिता मधु राजपूत की बाढ़ के पानी मे डूबने से मौत हो गई। मृतक बालक घर के सामने ही भरे पानी मे खेलते समय डूब गया। जिसे टिमरनी शासकीय हॉस्पिटल लाया गया, जांच के बाद चिकित्सको ने बालक को मृत घोषित किया। प्रशासन ने सभी से अपील की है कि माता, पिता, पालकगण अपने बच्चो का विशेष ध्यान रखे, क्योंकि जगह जगह बारिश का पानी जमा हो चुका है, गड्ढे भरे है बच्चो को इनसे दूर रखें। पूर्व में भी कई बच्चो की खेलते समय इन जैसे स्थानों पर डूबने से मौत हो चुकी है। प्रशासन डोंडी पिटवाकर बाढ़ग्रस्त क्षेत्रो में समझाइश दे रहा है।