● प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में प्रमुख सूत्रधार थीं वीरांगना अवंतीबाई लोधी - अनीता राजपूत
● रानी अवंती बाई का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया समाजजनों ने
उज्जैन - अमर शहीद वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी के जन्मदिवस पर आज उज्जैन लोधी क्षत्रिय समाज द्वारा हर्षोल्लास से मानाया गया।लोधी समाज की अध्यक्ष श्रीमती अनीता राजपूत इस अवसर पर कहा कि प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में प्रमुख सूत्रधार थीं वीरांगना अवंतीबाई लोधी।
आज भी भारत की पवित्र भूमि ऐसे वीर-वीरांगनाओं की कहानियों से भरी पड़ी है, जिन्होंने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम से लेकर देश के आजाद होने तक भिन्न- भिन्न रूप में अपना अहम योगदान दिया। रानी अवंतीबाई एक ऐसी ही 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की एक वीरांगना हैं। वीरांगना अवंतीबाई लोधी आज भी लोक काव्यों की नायिका के रूप में हमें राष्ट्र के निर्माण, शौर्य, बलिदान व देशभक्ति की प्रेरणा प्रदान कर रही हैं।
लोधी समाज ने वीरांगना अवंती बाई का जन्मदिन अवंती बाई के पट्टीका के सम्मुख पुष्प अर्पित कर मनाया। इस दौरान समाजजनों में विशेष रूप से संतोष राजपूत स्वास्थ्य विभाग, कैलाश राजपूत (पटवारी), इंजी. रोहित राजपूत (विद्युत मंडल), शरद लोधी, अंकित राजपूत(फायर फाइटर) आदि उपस्थित थे।