मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान हवाई दौरे के बाद अब वोट से पहुंचे बाढ़ ग्रस्त गांवों में

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान हवाई दौरे के बाद अब वोट से पहुंचे बाढ़ ग्रस्त गांवों में
लोकमत चक्र टीम

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान हवाई दौरे के बाद अब वोट से पहुंचे बाढ़ ग्रस्त गांवों में


भोपाल - बरसात के कारण नर्मदा नदी में आई भंयकर बाढ़ ओर बांधों को खोलने के चलते मची जलप्रलय का जायजा लेने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान हवाई दौरे के बाद अब वोट से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे है। गौरतलब है कि मौसम की खराबी के चलते अनेक क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण नहीं हो पाया था।


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज 31 अगस्त को वोट पर सवार होकर होशंगाबाद, रायसेन जिले के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का दौरा किया। सीएम ने कई गांव में पहुंचकर लोगों से उनकी समस्याएं जानी ओर उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार हर मुसीबत में उनके साथ है, सभी के नुकसान की भरपाई सरकार करेगी। सीएम श्री चौहान ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रदेश के मंत्री, विधायक ओर भाजपा कार्यकर्ता दौरा कर रहे है आवश्यक संशाधन तत्काल उपलब्ध करवाये जायेंगे। श्री चौहान ने कहा कि आपदा के समय लापरवाही करने वाले किसी भी अधिकारी, कर्मचारी को बख्शा नहीं जायेगा।

सीएम गांवों का मुआयना करने सेना के जवानों और अफसरों के साथ बाढ़ प्रभावित नर्मदा तट से लगे गांवों में पहुंचे। यहां उन्होंने पीड़ित परिवारों से मिलकर ढाढ़स बंधाया। उन्होंने होशंगाबाद में बाढ़ पीड़ित लोगों से भी बात की। आज हवाई सर्वे के साथ वे होशंगाबाद और सीहोर जिले में बाढ़ प्रभावित लोगों से नुकसान की जानकारी केे लिए सीधे संवाद कर रहे हैं।

 सीएम चौहान ने कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि लोगों के पीने के पानी और रहने-खाने के इंतजाम जल्द से जल्द किए जाएं। नुकसान की क्षतिपूर्ति के लिए केंद्रीय गृह मंत्री और कृषि मंत्री से बात कर जानकारी देने का काम कर रहे हैं।

सीएम चौहान सबसे पहले होशंगाबाद पहुंचे और वहां नर्मदा नदी से सटी कालोनियों को देखा। इसके बाद वे सीहोर जिले के  नसरुल्लागंज पहुंचकर बाढ़ आपदा का मुआयना करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि सबकी सक्रियता से लोगों की जान तो बच गई लेकिन अब चुनौती ज्यादा है। गृहस्थी का सामान सड़ गया है और फसलें खराब हुई हैं। इसलिए बीमारियां फैलने का खतरा है। डेंगू, मलेरिया, डायरिया का खतरा बढ़ेगा। इसलिए स्वास्थ्य विभाग को चौकस रहने कहा गया है। उन्होंने कहा कि शुद्ध पेयजल का इंतजाम कराने की चिंता है। पानी में आवश्यक दवाएं डालकर शुद्धिकरण करना है। भोजन के लिए भी ध्यान रखना है। सफाई के लिए नगरीय विकास और पंचायत व ग्रामीण विकास को निर्देश दिए हैं।  

Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.
NextGen Digital Welcome to WhatsApp chat
Howdy! How can we help you today?
Type here...