Breaking News

सभी पात्र हितग्राहियों को राहत सामग्री/राशि पहुँचे यह प्रशासन एवं कार्यकर्ताओं की जिम्मेवारी- कमल पटेल बाढ़ प्रभावितों को राशन के अलावा 5-5 हजार रुपये के चेक के प्रमाण पत्र भी सौपे

सभी पात्र हितग्राहियों को राहत सामग्री/राशि पहुँचे यह प्रशासन एवं कार्यकर्ताओं की जिम्मेवारी- कमल पटेल


बाढ़ प्रभावितों को राशन के अलावा 5-5 हजार रुपये के चेक के प्रमाण पत्र भी सौपे

हरदा। मध्यप्रदेश शासन के कृषि मंत्री हरदा विधायक कमलजी पटेल ने ग्राम हंडिया,  मैदा ,मालपोन, गौला, जुगरिया, भमोरी , मनोहरपुरा, सुरजना  के 500 बाढ़ पीड़ितों को खाद्य सामग्री वितरण की। जिसमें 10 किलो आटा, 2 किलो तुअर दाल, 1किलो मूंग दाल, 1 किलो शक्कर, 250 ग्राम चायपत्ती, 1 किलो नमक, 1 लीटर तेल एवं 5-5 हजार रुपये के चेक के प्रमाण-पत्र वितरित किये। राशि सीधे हितग्राहियों के बचत खातों में भेज दी गई है। 

कृषि मंत्री श्री पटेल ने कहा कि जिन लोगों का नाम सर्वे से छूटा है उनका नाम शीघ्र सर्वे कराकर जोड़ा जावेगा। जिन गरीबों के पास पक्का मकान नहीं है ,उनको आने वाले वर्षों में प्रधानमंत्री आवास योजना में पक्का मकान बनाकर दिए जायेंगे। खराब हुई सोयाबीन फसल का भी शीघ्र सर्वे कराया जावेगा। आज ही केंद्रीय फसल बीमा का दल हरदा जिले में सर्वे के लिए आ गया है। फसल बीमा के बाद राहत राशि देने की योजना बनाई जा रही है। पूरे हरदा जिले को बाढ़ आपदा प्रवाहित घोषित किया गया है। 

इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अमरसिंह मीणा, हंडिया मण्डल अध्यक्ष विजय पटेल, सरपंच श्रीमति वर्मा, राजा पटेल, प्रहलाद पटेल, मुकेश पटेल, दिनेश झुरिया, लाल खां, पप्पू खत्री, प्रवीण वर्मा, रामनिवास  सारन,अपर कलेक्टर जे पी सैयाम, अनुविभागीय अधिकारी हरदा श्यामेन्द्र जायसवाल ,मु का पा अधिकारी जनपद पंचायत हरदा  नीलम रैकवार, तहसीलदार श्रीमती अर्चना शर्मा , नायब तहसीलदार भरत अहिरवार, सचिव जगन्नाथ जोनवाल सहित अनेक अधिकारी, कर्मचारी, एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं