Breaking News

सेवा स्वच्छता सप्ताह दिवस के रूप में मनाएगी भाजपा मोदीजी का जन्मदिन टिमरनी मंडल में आज स्वच्छता अभियान चलाया

सेवा स्वच्छता सप्ताह दिवस के रूप में मनाएगी भाजपा मोदीजी का जन्मदिन 


टिमरनी मंडल में आज स्वच्छता अभियान चलाया

टिमरनी - देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में टिमरनी भाजपा मंडल द्वारा सेवा स्वच्छता दिवस के रूप में मनाया जाएगा। साप्ताहिक सेवा स्वच्छता अभियान मंडल के प्रत्येक बूथ स्तर पर मनाया जाएगा। जिसका शुभारम्भ आज मंडल के प्रत्येक ग्राम , नगर वार्ड में साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश देकर किया गया। स्वच्छता अभियान में नगर के वार्डो सहित  तहसील परिसर में सोमवार को साफ सफाई की गई। इसके साथ ही मंडल कार्यकर्ताओ ओर गोंदागांव से आये महिला व पुरुष कार्यकर्ताओ के साथ मिलकर तहसील परिसर व अधिवक्ता कंपाउंड में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। 

इसके पश्चात मंडल अध्यक्ष विनीत गीते द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया साथ ही मास्क का वितरण भी किया गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष विनीत गीते , जनपद सदस्य पूजा कमलेश शर्मा , जिला मीडिया प्रभारी सन्दीप अग्रवाल, सुनील विश्वकर्मा, सुनील दुबे , संजय उपाध्याय ,संतोष ताम्बुलकर , भारतसिंह चौहान , राहुल सौमवंशी, अतुल पगारे , दीपक नायर, विक्रम रघुवंशी , रहटगांव सरपंच ओम अग्रवाल , उन्द्राकच्छ सरपंच प्रतिनिधि हरिओम किरार , बृजेश रिछारिया  और एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- टिमरनी से संवाददाता सन्दीप अग्रवाल की रिपोर्ट✍🏻

कोई टिप्पणी नहीं