Breaking News

अब तीन नहीं एक दिन का होगा विधानसभा सत्र, सभी विधायकों का होगा कोरोना टेस्ट अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का चुनाव फिर टला

अब तीन नहीं एक दिन का होगा विधानसभा सत्र, सभी विधायकों का होगा कोरोना टेस्ट

अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का चुनाव फिर टला


भोपाल
 21 सितंबर से शुरू होने जा रहा विधानसभा सत्र अब केवल एक दिन चलेगा। इसमें भी सीमित उपस्थिति का ध्यान रखा जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष का चुनाव भी अब उपचुनाव के बाद कराया जाएगा। विधानसभा आने वाले विधायकों और कर्मचारियों अधिकारियों का विधानसभा परिसर स्थित एलोपैथी चिकित्सालय ने कोरोना टेस्ट भी विधानसभा में प्रवेश के पहले होगा।

विधानसभा भवन में प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक हुई। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, गृह एवं संसदीय कार्य मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा, नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेन्द्र सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा और विजयलक्ष्मी साधौ, विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह मौजूद रहे।

 सर्वसम्मति से यह तय किया गया कि विधानसभा का सत्र तीन दिन की बजाय एक दिन का होगा। सत्र में सभी दलों के सीमित विधायकों को प्रवेश दिया जाएगा। यह संख्या कांग्रेस, भाजपा के लिए पंद्रह से पच्चीस हो सकती है। वहीं सत्र के लिए पूछे गए सवाल और शून्यकाल की सूचनाओं के लिखित उत्तर विधायकों को भेजे जाएंगे। बजट और जरूरी अध्यादेशों को विधेयक के रूप में पारित करने और केवल आवश्यक कार्य सत्र के दौरान  होंगे।

अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का चुनाव फिर टला

सबने सहमति दी कि विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव भी फिलहाल नहीं कराए जाएं। यह तय हुुुआ कि विधानसभा उपचुनाव होने के बाद ये चुनाव कराए जाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं