Breaking News

मंडी कर्मचारियों ने शुरू की क्रमिक भूख हड़ताल मांगे पूरी नहीं होने तक हड़ताल की दी चेतावनी

मंडी कर्मचारियों ने शुरू की क्रमिक भूख हड़ताल

मांगे पूरी नहीं होने तक हड़ताल की दी चेतावनी

हरदा। संयुक्त संघर्ष मोर्चा मध्य प्रदेश मंडी बोर्ड भोपाल के आव्हान पर मंडी कर्मचारियों ने क्रमिक भूख हड़ताल प्रारंभ कर दी है। इस संबंध में मंडी के अधिकारी कर्मचारियों ने जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर एसडीएम श्याममेंद्र जायसवाल को एक ज्ञापन भी सौंपा। 

संघ के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार शर्मा का कहना है कि पूर्व में मांगों को लेकर एक ज्ञापन शासन प्रशासन को सौंपा गया था। परंतु हमारी मांगों पर किसी भी प्रकार का कोई निर्णय नहीं लिया गया। जिसके कारण हमें विवश होकर हड़ताल पर जाना पड़ा। इधर मंडी अधिकारी कर्मचारियों की हड़ताल के चलते किसानों को अपनी उपज विक्रय करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं