Breaking News

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान पर्यटकों के लिये पूर्व की भांति खुला रहेगा

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान पर्यटकों के लिये पूर्व की भांति खुला रहेगा

लोकमत चक्र.कॉम(www.lokmatchakra.com)

भोपाल - वन विहार राष्ट्रीय उद्यान-जू भोपाल, पर्यटकों के लिए पूर्व की भाँति प्रत्येक शुक्रवार को छोड़कर खुला रहेगा। वन विहार राष्ट्रीय उद्यान के संचालक ने बताया कि 1 नवम्बर से 15 फरवरी की अवधि में प्रात: 6.30 बजे से शाम 6 बजे तक, 16 फरवरी से 15 अप्रैल की अवधि में प्रात: 6.30 से शाम 6.30 बजे तक, 16 अप्रैल से 31 जुलाई तक प्रात: 6 से शाम 7 बजे तक और 1 अगस्त से 31 अक्टूबर की अवधि में प्रात: 6.30 से शाम 7 बजे तक की अवधि में पर्यटक वन विहार राष्ट्रीय उद्यान-जू में भ्रमण कर सकेंगे।

 वन विहार राष्ट्रीय उद्यान प्रबंधन ने पर्यटकों से अनुरोध किया है कि मास्क लगाने के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग एवं सेनेटाईजेशन आदि का इस्तेमाल जरूर करें।

कोई टिप्पणी नहीं