Breaking News

जिला कलेक्टर सभाग्रह में नेहरू युवा केन्द्र हरदा की जिला सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न

जिला कलेक्टर सभाग्रह में नेहरू युवा केन्द्र हरदा की जिला सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न


हरदा
 - जिला प्रशासन हरदा के साथ नेहरू युवा केन्द्र हरदा खेल एवं युवा कार्यक्रम भारत सरकार द्वारा जिला सलाहकार समिति की बैठक कलेक्टर सभाग्रह में आयोजित की गई !बैठक में कलेक्टर श्री संजय गुप्ता, अपर कलेक्टर श्री जय प्रकाश सैयाम, संयुक्त कलेक्टर श्री श्यामेंन्द्र जायसवाल मुख्य रूप से उपस्थित थे। नेहरू युवा केन्द्र हरदा की जिला युवा अधिकारी श्रीमती मोनिका चौधरी द्वारा नेहरू युवा केन्द्र हरदा द्वारा किये गए कार्यो और सड़क सुरक्षा, कोरोना रोकथाम तथा नेहरू युवा केन्द्र के किये जा रहे नवाचार कार्यो का प्रस्तुतिकरण किया गया। साथ ही उत्कृष्ट युवा मंडल जिला स्तरीय सम्मान हेतु प्राप्त आवेदन को  विचार उपरान्त चयन समिति के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। किये गए कार्यो पर युवा मंडलो ने अपने कार्यो का प्रस्तुतीकरण दिया। 

बैठक में उत्कृष्ट युवा मंडल अवार्ड 19-20 हेतु प्रयास सामाजिक युवा मंडल कुकरावद का चयन किया गया। साथ ही युवा मंडल को कलेक्टर श्री गुप्ता द्वारा बधाई दी गई। इस अवसर पर चयन समिति के सदस्य जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना प्रोफेसर श्री जगदीश गौर, जिला खेल अधिकारी प्रतिनिधि श्री विकास पांडे, सामाजिक संस्था के सदस्य श्री हरीश गोहिया, समिति सदस्य उपस्थित थे।        

कलेक्टर श्री संजय गुप्ता ने कहा कि नेहरू युवा केन्द्र हरदा शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभाएं और युवा मंडल के माध्यम से जिले में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे। उन्होंने  गेंहू उपार्जन, कामन सर्विस सेंटर, अन्न उत्सव, आबादी भूमि पट्टा बनाने में जिले के युवा मंडलो के माध्यम से सहयोग किया जाने हेतु संयुक्त कलेक्टर श्री श्यामेन्द्र जायसवाल को रूप रेखा तैयार करने हेतु निर्देशत किया गया।

इस अवसर पर प्रयास युवा मंडल कुकरावद सचिव नीरज गुर्जर द्वारा किये गए नवाचार कार्यो के बारे में कलेक्टर एवं सलाहकार समिति के सामने प्रस्तुतिकरण रखा गया। इस अवसर पर महानिदेशक प्रतिनिधि श्री बसन्त सिंह राजपुत, युवा मंडल से युवा समाजसेवी राहुल जाट एनवायवी मंयक शर्मा ,सुनील कुमार, कल्पना कौशल, दीपक गौर, कन्हैया सेजकर,पंकज पटवारे, सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे!

कोई टिप्पणी नहीं