Breaking News

मंच से गिरे मंत्री तोमर, अंदरूनी चोटें आईं, अस्पताल में भर्ती

मंच से गिरे मंत्री तोमर, अंदरूनी चोटें आईं, अस्पताल में भर्ती

भोपाल : प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर गुरुवार को ग्वालियर में एक सरकारी कार्यक्रम में मंच से गिर पड़े।ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड ग्वालियर के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हो रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। कार्यक्रम के लिए बनाए गए 10 फीट चौड़े मंच पर 25 लोग बैठे थे। इस मंच पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर,  प्रदेश सरकार के मंत्री भारत सिंह कुशवाह, सांसद विवेक शेजवलकर भी मौजूद थे। मंत्री  तोमर को अंदरूनी चोट लगी है। गिरने के बाद के घटनाक्रम को लेकर वायरल वीडियो में मंत्री तोमर खुद को संयत नहीं रख पा रहे थे। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं