Breaking News

मुख्यमंत्री श्री चौहान आज करेंगे किसानों के खाते में सम्मान निधि की राशि ट्रांसफर

मुख्यमंत्री श्री चौहान आज करेंगे किसानों के खाते में सम्मान निधि की राशि ट्रांसफर

प्रदेश के 77 लाख किसान परिवारों को मिलेंगे 1540 करोड़ रुपए

लोकमतचक्र.कॉम।

भोपाल / मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री किसान-कल्याण योजना के तहत प्रदेश के 44 जिलों के कृषक परिवारों को 23 अक्टूबर को उनके खातों में सिंगल क्लिक से राशि अंतरित करेंगे। मुख्यमंत्री किसान-कल्याण योजना के इस कार्यक्रम से सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर करीब 50 लाख लोग जुड़ेंगे। यह कार्यक्रम शनिवार, 23 अक्टूबर को पूर्वान्ह 11ः30 बजे मिंटो हाल भोपाल में होगा। प्रदेश के अन्य जिले वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से इस कार्यक्रम में जुड़ेंगे। वेबकास्ट लिंक https://webcast.gov.in/mp/cmevents के माध्यम से कोई भी व्यक्ति इस कार्यक्रम को अपने मोबाइल पर लाइव देख सकता है। 


इसके लिये प्री रजिस्ट्रेशन www.mp.mygov.in पर करवाया जा सकता है। वेबकास्ट लिंक https://webcast.gov.in/mp/cmevents के माध्यम से कोई भी व्यक्ति इस कार्यक्रम को अपने मोबाइल पर लाइव देख सकता है। इसके लिये प्री रजिस्ट्रेशन www.mp.mygov.in पर करवाया जा सकता है। प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं  राजस्व श्री मनीष रस्तोगी ने बताया कि योजना में प्रदेश के 77 लाख किसान परिवारों को 1540 करोड़ रूपए प्रदान किए जा रहे हैं। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में किसानों को दी जा रही यह राशि वित्तीय वर्ष 2021-22 की है। मुख्यमंत्री श्री चौहान कार्यक्रम में प्रतीक स्वरूप 5 किसानों को अपने हाथों से योजना की किश्त प्रदान करेंगे। सभी जिलों के एनआईसी वीडियो कान्फ्रेंस रूम में जिले के 5-5 हितग्राहियों को उपस्थित रहने के लिये भी निर्देश जारी किये गये है। 

कोई टिप्पणी नहीं