Breaking News

आरक्षण निश्चित समय के लिए था, लाभ लेने वाली जातियां सोचें, सरकारी कब्जे से मुक्त हों मंदिर-VHP

आरक्षण निश्चित समय के लिए था, लाभ लेने वाली जातियां सोचें, सरकारी कब्जे से मुक्त हों मंदिर-VHP

लोकमतचक्र. कॉम।

भोपाल : विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने कहा है कि हिन्दू मंदिरों का संचालन पूरी तरह से हिन्दू समाज को ही करना चाहिए। सरकरी कब्जों से मंदिरों को मुक्ति मिलनी चाहिए। मंदिरों की संपत्ति, दान का उपयोग हिन्दुओं के लिए ही हो। यह राशि मंदिरों के रखरखाव और हिन्दू धार्मिक प्रचार के लिए खर्च हो। विश्व हिन्दू परिषद इसको लेकर सामाजिक जागरण करने के साथ न्यायालय के माध्यम से भी एक्शन का प्रयास करेगा।


भोपाल प्रवास पर आए परांडे ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि इसके लिए केंद्रीय कानून की भी मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि हिन्दुओं के मतांतरण का इसाई मिशनरीज द्वारा प्रलोभन देकर लाभ उठाया जाता है। पंजाब में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी द्वारा भी इस ओर सबका ध्यान दिलाया गया है। लव जिहाद भी देश के लिए बड़ी समस्या है। इनको लेकर भी विहिप आने वाले दिनों में जागरण और कानून की मांग करेगा। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार के किलाफ विहिप ने देश भर में प्रदर्शन किया है। भारत सरकार को बांग्लादेश पर इसको लेकर दबाव बनाना चाहिए। परांडे ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर की नींव का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है। अब प्रत्यक्ष मंदिर निर्माण का काम शुरू होगा। दिसम्बर 2023 तक भगवान श्री रामललला गर्भगृह में विराजमान हो जाएंगे। इस मौके पर क्षेत्रीय मंत्री राजेश तिवारी, प्रांत मंत्री पप्पू वर्मा भी मौजूद रहे।

आरक्षण के मुद्दे पर सवाल के जवाब में विहिप के केंद्रीय महामंत्री परांडे ने कहा कि आरक्षण संविधान में एक निश्चित समय के लिए दिया गया था। आरक्षण लेने वाली जातियों को अब इस बारे में खुद सोचना चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं