Breaking News

CM शिवराज का पलटवार : जो कांग्रेसी राम नाम पर हमें पानी पी- पीकर कोसते थे, वे अब सड़क पर रामभक्ति दिखा रहे

CM शिवराज का पलटवार : जो कांग्रेसी राम नाम पर हमें पानी पी- पीकर कोसते थे, वे अब सड़क पर रामभक्ति दिखा रहे

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कांग्रेस में झूठ बोलने की स्पर्धा है। एक दूसरे से आगे बढ़कर झूठ बोलते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय गौरव दिवस की शुरूआत कर जननायकों को सम्मान दिया तो कांग्रेस ने जबलपुर में कार्यक्रम किया। क्या हाल हुआ सब जानते हैं? कोरोना संकट को समय रहते पीएम ने पहचान लिया। उन्होंने संकट के दौर में देश को एकता के सूत्र में पिरो दिया। इस संकट का पूरे देश ने डटकर मुकाबला किया। देश में ही बचाव का टीका ईजाद हुआ जिससे सबकी रक्षा हो रही है। पीएम मोदी ने देश की सियासत का एजेंडा ही बदल दिया। जो लोग कल तक हमें राम नाम लेने पर पानी पी-पीकर कोसते थे, आज सड़कों पर रामभक्ति दिखा रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ  हनुमान चालीसा पढ़ रहे हैं, तो कोई राम धुन गा रहा है।

मुख्यमंत्री चौहान ने ये बातें प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक के समापन सत्र को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि जब नीति और नियति सही होती है तो लक्ष्मी जी भी कृपा की बरसात करती हैं और इस समय यही हो रहा है। हमने खजाना खाली होने के बाद भी विकास के काम रुकने नहीं दिये। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आह्वान किया, हमारे प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव शर्मा ने नेतृत्व किया, जिसके बाद हमारे कार्यकर्ताओं भोजन, दवाई वितरित की। उन्होंने कहा कि हमको गाली देने वालों, भाजपा के कार्यकर्ताओं की सेवा के काम देखो। कोरोना काल में कई लोगों की जिंदगी बचाने का काम भाजपा के कार्यकर्ताओं ने किया। सरकार, संगठन, समाज, प्रशासन जब सबने साथ मिलकर काम किया, वैक्सीनेशन को अभियान बना दिया।

सरकार, संगठन, समाज, प्रशासन जब सबने साथ मिलकर काम किया, वैक्सीनेशन को अभियान बना दिया। मध्यप्रदेश में कोरोना संकट के दौरान क्राइसिस मैनेजमेंट ने अद्भुत कार्य किया, जिसकी प्रशंसा हमारे  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी की। क्राइसिस मैनेजमेंट टीम ने संकट काल से लेकर टीकाकरण तक बेहतरीन काम किया है। सामान्य वर्ग, पिछड़ा वर्ग आयोग बनाया, जनजातीयों के लिए योजनाएं बनाईं। हमने सबके लिए योजनाएं बनाईं, सबको साथ लेकर योजनाएं बनाई हैं। जब सत्ता और संगठन मिलकर कार्य करते हैं, तो अद्भुत परिणाम सामने आते हैं। कोरोना के अलावा जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन भी इसका प्रमाण है। दूसरे राज्यों से लोग देखने आते हैं कि मध्य प्रदेश में जन कल्याणकारी योजनाएं कैसे सुगमता से क्रियान्वित होती हैं

चौहान ने कहा कि आज बैठक में भाजपा के जितने भी बैटिंग करने आये, चौके-छक्के लगाकर गये। कांग्रेस में तो एक ही आदमी बैटिंग करता है, वह भी ऊटपटांग करता है। हमको लाड़ली लक्ष्मी का सम्मेलन करना है, पार्टी को यह हर जिले में सम्मेलन करना है। हमारी पार्टी केवल पार्टी नहीं है, परिवार है, सारे मध्यप्रदेश हमारा परिवार है। हम काम भी अच्छा करेंगे औऱ राजनीति भी अच्छी करेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रशासन से काम लेना एक कला है और वह काम हमने सफलता पूर्वक किया। टीकाकरण और घर- घर राशन वितरण इसके उदाहरण हैं। हमारा कार्यकर्ता जब वोट मांगने जाता है, तो फिर योजना का लाभ दिलाने क्यों न जाये ? प्रधानमंत्री आवास योजना से लेकर हमें सारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाना है। हम सभी वर्गों को संगठन के साथ जोड़ेंगे। हमारा कार्यकर्ता 1-1 बूथ पर जाकर लोगों को पार्टी से जोड़ेगा। हमारी सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए योजनाएं बना रही हैं। हम सबको साथ लेकर चलेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं