Breaking News

अनुकरणीय पहल : मां की स्मृति में मृत्यु भोज की बजाए कन्याओं को दी सहायता राशि शिक्षा हेतु

अनुकरणीय पहल : मां की स्मृति में मृत्यु भोज की बजाए कन्याओं को दी सहायता राशि शिक्षा हेतु

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की प्रेरणा से जिला भाजपा अध्यक्ष ने 5 कन्याओं को दिये 11-11 हजार रुपए


लोकमतचक्र.कॉम।

हरदा : जिला भाजपा अध्यक्ष ने एक अनुकरणीय शुरूआत करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बी डी शर्मा की प्रेरणा से मां की स्मृति में मृत्यु भोज की बजाए ग्राम की 5 कन्याओं को शिक्षण हेतु मदद करते हुए 11-11 हजार रूपए की मदद की। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अमर सिंह मीणा की पूज्य माता जी स्वर्गीय सरजू बाई का देहावसान हो जाने पर श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा की प्रेरणा से जिला अध्यक्ष अमर सिंह मीणा ने 5 कन्याओं को शिक्षा में मदद हेतु 11-11 हजार रुपए की राशि देकर एक नई पहल की। सांत्वना देने पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ,टिमरनी विधायक संजय शाह ,नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र जैन, मध्य प्रदेश ओलंपिक संघ के अध्यक्ष एवं विधायक रमेश मेंदोला ,हरदा कलेक्टर संजय गुप्ता ,जिला महामंत्री देवी सिंह सांखला,  सिद्धार्थ पचोरी एवं भागवत साह ढोके सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।


इस अवसर पर अमर सिंह मीणा ने चर्चा के दौरान बताया कि समाज में तेरहवी की प्रथा एवं रसोई का कार्यक्रम बंद करना चाहिए और उसमें खर्च होने वाली धनराशि को गरीब कन्याओं को सहायता प्रदान कर उनकी मदद करने से समाज में एक अच्छा वातावरण निर्मित होगा उनकी इस पहल की सभी ने सराहना की। इस दौरान 1.कुमारी भावना पिता राधेश्याम राव 2.कुमारी आयुषी पिता बंटी सेन 3.कुमारी प्राची पिता देव आनंद ठाकुर 4.कुमारी आशा पिता कमलेश गढ़वाल निवासी मर्दानपुर 5. कुमारी मेघा पिता करण सिंह पंधाना को शिक्षण कार्य में मदद हेतु सहायता राशि प्रदान की गई।

कोई टिप्पणी नहीं