Breaking News

महर्षि गौतम जयंती पर अवकाश हुआ शासकीय अवकाशों की सूची में शामिल, मध्यप्रदेश शासन ने जारी की अधिसूचना

महर्षि गौतम जयंती पर अवकाश हुआ शासकीय अवकाशों की सूची में शामिल, मध्यप्रदेश शासन ने जारी की अधिसूचना


लोकमतचक्र.कॉम।

भोपाल : गुर्जर गौड़ ब्राह्मण सभा भोपाल द्वारा कुछ दिन पूर्व मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भेंट कर महर्षि गौतम जयंती को सार्वजनिक अवकाशों की सूची में सम्मिलित करने का अनुरोध किया गया था जिसके फलस्वरूप मध्यप्रदेश सरकार द्वारा प्रतिवर्ष जारी होने वाले शासकीय कैलेंडर में घोषित सार्वजनिक अवकाशों की सूची में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के जनक एवम न्याय शास्त्र के प्रणेता महर्षि गौतम ऋषि की जयंती को सम्मिलित कर लिया गया है। इस संबंध में मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा दिनांक 30 मार्च 2022 को अधिसूचना जारी कर दी गई है। गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज कई वर्षों से गौतम जयंती को सार्वजनिक अवकाशों की सूची में शामिल करने की मांग कर रहा था। भोपाल सभा के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री श्री चौहान से प्रतिवर्ष प्रकाशित होने वाले शासकीय कैलेण्डर में गुड़ी पड़वा के साथ महर्षि गौतम ऋषि जी की जयंती को भी सम्मिलित किए जाने का अनुरोध कर ज्ञापन दिया था जिसे माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा सहर्ष स्वीकार कर आगामी गौतम जयंती के पूर्व ही घोषित कर दिया गया।

गुर्जर गौड़ ब्राह्मण सभा भोपाल के अध्यक्ष के सी शर्मा, उपाध्यक्ष अनिल मंडलोई, सचिव सुरेन्द्र तिवारी, वरिष्ठ समाज सेवी देवेन्द्र दुबे, युवा अध्यक्ष सिद्धार्थ तिवारी, अरुण जोशी सहित प्रदेश अध्यक्ष महिलासभा, प्रदेश महामंत्री युवक संघ मयूर उपाध्याय सहित संपूर्ण मध्यप्रदेश के पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने मध्यप्रदेश सरकार और माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया है।

कोई टिप्पणी नहीं