49 IAS अफसरों के खिलाफ लोकायुक्त ओर EOW में अलग अलग मामलों में लंबित है जांच

49 IAS अफसरों के खिलाफ लोकायुक्त ओर EOW में अलग अलग मामलों में लंबित है जांच 18 साल से चल रही है एक मामलें में जांच...

49 IAS अफसरों के खिलाफ लोकायुक्त ओर EOW में अलग अलग मामलों में लंबित है जांच 

18 साल से चल रही है एक मामलें में जांच...


लोकमतचक्र डॉट कॉम। 

भोपाल । MP में लोकायुक्त और ईओडब्ल्यू में 49 आईएएस अफसरों के खिलाफ जांच और विवेचना चल रही है। इसमें सबसे लोकायुक्त पुरानी जांच ईओडब्ल्यू में पेंडिंग हैं, जो 18 साल से चल रही है। जबकि लोकायुक्त में सबसे पुरानी जांच आठ साल पुरानी हैं। लोकायुक्त में इस साल तक आईएएस अफसर के खिलाफ प्रकरण दर्ज हुआ। जबकि ईओडब्ल्यू में 2017 के बाद से किसी भी आईएएस अफसर के खिलाफ प्रकरण दर्ज नहीं हुआ। इस संबंध में कांग्रेस विधायक आरिफ अकील ने विधानसभा में सवाल लगाया था, जिसके लिखित उत्तर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश में आईएएस अफसरों के खिलाफ लोकायुक्त में 41 जांच चल रही है। इनमें से कुछ विवेचनाधीन भी है। इसी तरह आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) 8 प्रकरण विवेचना में हैं।

विधानसभा में लिखित उत्तर से दी जानकारी 

लिखित उत्तर में बताया गया कि लोकायुक्त में वर्ष 2014 में आईएएस अफसरों के खिलाफ दो प्रकरण दर्ज हुए थे, उनकी जांच चल रही है। इसी तरह वर्ष 2015 में भी आईएएस अफसरों के खिलाफ दो प्रकरण दर्ज हुए थे उनकी भी जांच चल रही है। इसी तरह वर्ष 2016 में चार प्रकरण जांच में हैं। वर्ष 2017 के तीन प्रकरण जांच और विवेचनाधीन हैं। वर्ष 2018 और 2019 में एक-एक प्रकरण आईएएस अफसर पर दर्ज हुए इनमें भी जांच और विवेचना चल रही है। इसी तरह वर्ष 2020 में चार प्रकरण, वर्ष 2021 में सात, वर्ष 2022 में 16 और इस साल एक प्रकरण आईएएस अफसर के खिलाफ जांच और विवेचना चल रही है। इसी तरह ईओडब्ल्यू में वर्ष 2004 के एक प्रकरण में आईएएस अफसर के खिलाफ विवेचना चल रही है। इसी तरह वर्ष 2009 में एक, वर्ष 2011 में 2, वर्ष 2012, 2013, 2014, 2015 और 2017 के एक-एक प्रकरण विवेचनाधीन हैं।

Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.
NextGen Digital Welcome to WhatsApp chat
Howdy! How can we help you today?
Type here...