हिन्दू महासभा से विधानसभा चुनाव में उतरने करणी सेना हरदा जिलाध्यक्ष सुनील राजपूत ने किया जनमत संग्रह का ऐलान

हिन्दू महासभा से विधानसभा चुनाव में उतरने करणी सेना हरदा जिलाध्यक्ष सुनील राजपूत ने किया जनमत संग्रह का ऐलान

हिन्दू महासभा से विधानसभा चुनाव में उतरने करणी सेना हरदा जिलाध्यक्ष सुनील राजपूत ने किया जनमत संग्रह का ऐलान

लोकमतचक्र डॉट कॉम।  

हरदा । विधानसभा के निर्भीक निडर और युवा चेहरे के रूप में पहचान रखने वाले करणी सेना के जिलाध्यक्ष सुनील सिंह राजपूत ने जनमत संग्रह का ऐलान किया है। करणी सेना परिवार हरदा के जिला अध्यक्ष सुनील सिंह राजपूत का कहना है कि सभी समाज से सहयोग और समर्थन मांगा है अगर जनता की मांग होगी तो वे हरदा विधानसभा 2023 के चुनाव में बतौर प्रत्याशी मैदान में उतरेंगे। 


सुनील सिंह राजपूत का कहना है कि कब तक वोट बैंक की राजनीति में उलझें रहेंगे अगर धर्म, गौवंश, माँ नर्मदा की सत्यता के साथ सेवा करना व करवाना चाहते हो व धर्म विरोधियों को रोकना चाहते हो कड़ा विरोध करना होगा। सुनील सिंह राजपूत ने जनता से पूछा है कि आपके सहयोग से क्या मुझे हिन्दू महासभा से विधानसभा चुनाव में उतरना चाहिए जो हिन्दू महासभा सर्व समाज के हित के लिए हमेशा कार्य करती आई है। इसी हिन्दू महासभा ने सत्यता की राम मंदिर लड़ाई लड़ी है। इस प्रकार आम जनता की राय जानने के लिए सुनील सिंह राजपूत एक जनमत संग्रह कर रहे हैं। सुनील सिंह राजपूत के समर्थकों द्वारा इस मांग के लिए सोशल मीडिया पर भी मुहिम चलाई जा रही है जो जमकर वायरल भी हो रही है।


Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.
NextGen Digital Welcome to WhatsApp chat
Howdy! How can we help you today?
Type here...