भाजपा प्रत्याशी कमल पटेल ने भारी जनसमुदाय के साथ रैली निकाल कर जमा किया नामांकन पत्र

भाजपा प्रत्याशी कमल पटेल ने भारी जनसमुदाय के साथ रैली निकाल कर जमा किया नामांकन पत्र, बेटी की उपस्थित में ...


लोकमतचक्र डॉट कॉम। 

हरदा। प्रदेश के कृषि मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेल ने गुरुवार को निर्वाचन कार्यालय हरदा पहुंचकर विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भाजपा प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन फार्म जमा किया। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की उपस्थिति में नामांकन रैली को संबोधित भी किया। मंत्री पटेल अपने लाव लश्कर के साथ निर्वाचन कार्यालय पहुंचे।आज गुरुवार को शुभ मुहूर्त में भाजपा के उम्मीदवार कमल पटेल ने नामांकन फार्म भरने के लिए रैली निकाली। बड़ी संख्या में भाजपाई इसमें जुटे। रैली गुप्तेश्वर मंदिर खेड़ीपुरा से गुप्तेश्वर महादेव की पूजा अर्चना करके प्रारंभ हुई । रैली का नगर भर में जगह जगह स्वागत किया गया एवं भाजपा प्रत्याशी कमल पटेल का पुष्प हारों से अभिनंदन किया गया । प्रताप टॉकीज चौराहा पर आयोजित जनसभा को केंद्र कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, कमल पटेल सहित भाजपा नेताओं ने संबोधित किया ।


विधानसभा भाजपा  प्रत्याशी कमल पटेल के नामांकन पत्र नामांकन पत्र भरने के दौरान हरदा विधानसभा क्षेत्र की जनता उनके साथ फॉर्म जमा करने पूरे उत्साह ओर जोश में निकल पड़ी, मानो ऐसा लग रहा था पूरी विधानसभा के लोग उन्हें आशीर्वाद दे रहे हैं हजारों की संख्या में रैली के रूप में जन समुदाय भाजपा, कमल पटेल जिंदाबाद के नारे लगाते हुऐ पहुचे, मुस्लिम समाज भी भाजपा के साथ रहा काफी तादाद मैं रहा।


Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.
NextGen Digital Welcome to WhatsApp chat
Howdy! How can we help you today?
Type here...