भोपाल मेट्रो का हुआ सफल ट्रायल, CM शिवराज सिंह चौहान ने दिखाई मेट्रो को हरी झंडी

भोपाल मेट्रो का हुआ सफल ट्रायल, CM शिवराज सिंह चौहान ने दिखाई मेट्रो को हरी झंडी

भोपाल मेट्रो का हुआ सफल ट्रायल, CM शिवराज सिंह चौहान ने दिखाई मेट्रो को हरी झंडी


लोकमतचक्र डॉट कॉम। 

भोपाल। लंबे इंतजार के बाद मंगलवार को भोपाल मेट्रो का सफल ट्रायल हुआ। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मेट्रो को हरी झंडी दिखाकर मेट्रो को सुभाष नगर स्टेशन से रानी कमलापति स्टेशन के लिए रवाना किया। इस दौरान सीएम शिवराज ने भी मेट्रो में सवार होकर रानी कमलापति स्टेशन तक सफर किया। मीडिया से चर्चा में सीएम ने कहा कि मेट्रो का विस्तार कर इसे मंडीदीप तक ले जाएंगे। इस फाइनल ट्रायल रन में ट्रेन ने 20 मिनट 10 सेकंड में 4 किमी का सफर तय किया। इस दौरान करीब 10 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से मेट्रो ट्रैक पर चली। सभी स्टेशनों का काम पूरा होने के बाद दिल्ली से सेफ्टी टीम आएगी और निरीक्षण करेगी। दिल्ली से स्वीकृति मिल जाने के बाद अगले साल मई-जून तक कमर्शियल रन यानी आम लोगों के लिए मेट्रो चलने लगेगी।







इससे पहले सुभाष नगर डिपो के पास आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज ने कहा- मेट्रो यहीं नहीं रुकेगी। इसका विस्तार कर मंडीदीप भी ले जाएंगे, जरूरत पड़ी तो सीहोर और विदिशा भी ले जाएंगे। सीएम ने कहा- मैं बचपन से भोपाल आता था। पहले यहां तांगा चलता था। पहले छोटा सा भोपाल था। तांगे वाला भोपाल था। तांगे छोटे ऑटो आए। टैक्सियां चलीं। फिर स्मार्ट बस चलीं। अब हम सफर तय कर रहे हैं तांगे से लेकर मेट्रो तक का। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पहले लोग हमारा मजाक उड़ाते थे कि कहां मेट्रो चलेगी, लेकिन जो हमने कहा था, वो किया। गड्ढों वाला मध्यप्रदेश मेट्रो वाला हो गया है। मेट्रो में कार वाला, दोपहिया वाला भी सफर करेगा। ये सभी को एक समान बना देगी।        

पांच स्टेशनों के बीच हुआ फाइनल ट्रायल 

राजधानी के सुभाष नगर स्टेशन से एम्स स्टेशन के बीच कुल 8 स्टेशन हैं। इनमें से फाइनल ट्रायल रन 5 स्टेशन के बीच हुआ, जो कि सुभाष नगर से लेकर रानी कमलापति के बीच था। आगे के 3 स्टेशन डीआरएम ऑफिस, अलकापुरी और एम्स का काम अधूरा है। ट्रायल रन रूट वाले सुभाष नगर स्टेशन का काम लगभग 95 प्रतिशत पूरा हो चुका है। केंद्रीय स्कूल, डीबी मॉल, एमपी नगर और रानी कमलापति स्टेशन के फिनिशिंग के सभी काम बाकी है। अगले कुछ महीनों में इनका काम पूरा किया जाएगा। रानी कमलापति से डीआरएम ऑफिस स्टेशन के बीच स्टील ब्रिज बनेगा। अभी यह राजस्थान के अलवर में तैयार हो रहा है। 65 मीटर लंबे इस ब्रिज की लागत 11 करोड़ रुपए आएगी। 

दिल्ली की ओके रिपोर्ट के बाद कमर्सियल रन की मिलेगी अनुमति 

राजधानी मेट्रो के सभी स्टेशनों का काम पूरा होने के बाद दिल्ली से सेफ्टी टीम आएगी और निरीक्षण करेगी। दिल्ली की टीम के ओके रिपोर्ट के बाद अगले साल मई-जून तक कमर्शियल रन यानी आम यात्रियों के लिए मेट्रो चलने लगेगी।

Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.
NextGen Digital Welcome to WhatsApp chat
Howdy! How can we help you today?
Type here...