Breaking News

अटल बिहारी बाजपेई कि जयंती के उपलक्ष्य में महिला मोर्चा ने अस्पताल मे मरीजों को किये वितरण कंबल

अटल बिहारी बाजपेई कि जयंती के उपलक्ष्य में महिला मोर्चा ने अस्पताल मे मरीजों को किये कंबल वितरण


लोकमतचक्र डॉट कॉम।  

हरदा । अटल बिहारी बाजपेई कि जयंती के जयंती के उपलक्ष्य में महिला मोर्चा कि जिलाध्यक्ष ने अस्पताल मे मरीजों को वितरण किये कंबल। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती केउपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनीता अग्रवाल द्वारा पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल के हाथों से जिला अस्पताल मे मरीजों और उनके परिजनों को करीब 200 कंबल वितरण करवाए गए। 


महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनीता अग्रवाल ने बताया कि विगत दिनों पता चला कि जिला अस्पताल मे मरीजों के लिए पर्याप्त कंबल नहीं है। इसको देखते हुए आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेई कि कि जयंती के उपलक्ष्य मे जिला अस्पताल आकर जिला अस्पताल मे भर्ती मरीजों को कड़कड़ाती ठंड से बचने के लिए 200 कंबलो का वितरण किया गया इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष भारती कमेडिया, पूजा शर्मा, प्रीति गेहलोत, रेखा लुनीया, माया पारे, अनीता डोरिया सहित अन्य कार्यकर्त्ता मौजूद थी।

कोई टिप्पणी नहीं