रेत का अवैध उत्खनन व भंडारण करने वालों पर प्रशासन के संयुक्त दल ने की कार्यवाही

रेत का अवैध उत्खनन व भंडारण करने वालों पर प्रशासन के संयुक्त दल ने की कार्यवाही

रेत का अवैध उत्खनन व भंडारण करने वालों पर प्रशासन के संयुक्त दल ने की कार्यवाही, रेत के अवैध भंडारण को नर्मदा में बहाया


लोकमतचक्र डॉट कॉम। 

हरदा।  आज मंगलवार को राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग के दल द्वारा संयुक्त रूप से हंडिया क्षेत्र के ग्राम मनोहरपुरा, सुरजना और मणि मे अवैध उत्खनन एव भंडारण की जांच कलेक्टर ऋषि गर्ग के निर्देशानुसार की। इस जांच मे ग्राम मनोहरपुरा मे लगभग 1000 घनमीटर, ग्राम सुरजना मे 100 घनमीटर और ग्राम मणिपुर मे लगभग 40 घनमीटर रेत नर्मदा नदी से अवैध रूप से उत्खनन कर भंडारण पाया गया। मौके पर पूछताछ करने पर अवैध रूप से भंडारित रेत का कोई मालिक सामने नही आया। मौके पर इन तीनो रेत घाटों पर कुल रेत लगभग 1140 घनमीटर जेसीबी मशीन के माध्यम से नष्ट कर पानी मे बहा दिया गया।


 मौके पर उपस्थित मजदूरो को नर्मदा नदी से रेत नही निकालने समझाइश दी गई।


 जिला जिला खनिज अधिकारी आर  पी कमलेश ने बताया कि अवैध उत्खनन व परिवहनकर्ताओ के विरूद्ध सयुंक्त रूप से इसी तरह की कार्यवाही सतत जारी रहेगी। संयुक्त दल में राजस्व विभाग से तहसीलदार श्रीमती लवीना घाघरे, आशीष मिश्रा के साथ पटवारी ओर कोटवार शामिल रहे। 


Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.
NextGen Digital Welcome to WhatsApp chat
Howdy! How can we help you today?
Type here...