अब बैतूल लोकसभा चुनाव 7 मई को होंगे, चुनाव कार्यक्रम जारी
लोकमतचक्र डॉट कॉम।
भोपाल। भारत निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना जारी कर बैतूल हरदा लोकसभा चुनाव कि तारीख घोषित कर दि है अब बैतूल लोकसभा चुनाव 7 मई को संपन्न होंगे । निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए नवीन कार्यक्रम के मुताबिक बैतूल संसदीय सीट पर अब 26 अप्रैल के बजाय तीसरे चरण में 07 मई को मतदान होगा।
आज जारी अधिसूचना के मुताबिक लोकसभा आम चुनाव, 2024, मध्य प्रदेश के 29-बैतूल (एसटी) संसदीय क्षेत्र में मतदान का संचालन, एक मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय पार्टी, बहुजन समाज पार्टी के चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार की मृत्यु के कारण स्थगित कर दिया गया है। जो कि अब 7 मई को संपन्न होंगे । जारी अधिसूचना के मुताबिक केवल बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार को निर्वाचन के लिए नामांकन सहित अन्य प्रक्रिया करना होगी, बाकी शेष प्रत्याशी पहले वाले रहेंगे ।
गौरतलब है कि आयोग ने 16 मार्च, 2024 को लोकसभा, 2024 के लिए आम चुनाव की घोषणा की थी, जिसमें मध्य प्रदेश के 29-बैतूल (एसटी) संसदीय क्षेत्र से चुनाव के दूसरे चरण में चुनाव होना था, जिसके तहत अधिसूचना 28 मार्च, 2024 को जारी की गई थी और अंतिम तिथि उम्मीदवारी वापस लेने की तारीख 8 अप्रैल, 2024 थी। एक मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय पार्टी, बहुजन समाज पार्टी के चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार की 9 अप्रैल, 2024 को मृत्यु हो गई और रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 52 के तहत चुनाव स्थगित कर दिया गया। 29-मध्य प्रदेश के बैतूल (ST). 2. आयोग ने 29-बैतूल (एसटी) में स्थगित मतदान कराने का निर्णय लिया था।