Breaking News

भाजपा युवा मोर्चा का हुआ विस्तार : भूपेंद्र तोमर जिला महामंत्री, नीरज लाठी जिला उपाध्यक्ष मनोनीत हुए

भाजपा युवा मोर्चा का हुआ विस्तार : भूपेंद्र तोमर जिला महामंत्री, नीरज लाठी जिला उपाध्यक्ष मनोनीत हुए


लोकमतचक्र डॉट कॉम। 

हरदा (सार्थक जैन) । भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक आज कमल कुंज कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा की अध्यक्षता में, जिला महामंत्री देवीसिंह सांखला एवं युवा मोर्चा अध्यक्ष विजय जेवल्या, महामंत्री धर्मेन्द्र पाल की उपस्थिती में सम्पन्न हुई। बैठक में लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता युवा मोर्चा की विशेष भूमिका पर चर्चा करते हुए योजना बनाई गई।


जिसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा की टीम का विस्तार करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार, प्रदेश प्रभारी कविता पाटीदार, पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल, सांसद दुर्गादास उइके, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष, सम्भाग प्रभारी पंकज जोशी, जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा, पूर्व विधायक संजय शाह, सम्भाग प्रभारी अमय आप्टे, मोर्चा प्रभारी देवीसिंह सांखला,  जिला प्रभारी सुनील अडलक की से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में छात्र हित ,समाज हित, देशहित में जिन्होंने कार्य किया पूर्व में विभाग संयोजक ,जिला संयोजक प्रांत के खेल प्रमुख रहे भूपेंद्र सिंह तोमर को जिला महामंत्री एवं पूर्व जिला संयोजक नीरज लाठी को जिला उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया।


 युवा मोर्चा में भूपेंद्र तोमर जिला महामंत्री, नीरज लाठी जिला उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर उपस्थित साथियों ने बधाई देते हुए वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त किया एवं युवा मोर्चा के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर स्वागत कर दोनों पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रदान की।

कोई टिप्पणी नहीं