पीएम मोदी की हुंकार : कहा - कांग्रेस का हिडेन एजेंडा बाहर आया, आपकी संपत्ति जो आपने बनाई है, कांग्रेस सरकार बनने के बाद वह आपसे लूट लेगी

पीएम मोदी की हुंकार : कहा - कांग्रेस का हिडेन एजेंडा बाहर आया, आपकी संपत्ति जो आपने बनाई है, कांग्रेस सरकार बनने के बाद वह आपसे लूट लेगी OBC की सबसे

पीएम मोदी की हुंकार : कहा - कांग्रेस का हिडेन एजेंडा बाहर आया, आपकी संपत्ति जो आपने बनाई है, कांग्रेस सरकार बनने के बाद वह आपसे लूट लेगी

OBC की सबसे बड़ी दुश्मन कांग्रेस, धर्म के आधार पर आरक्षण देना चाहती है


लोकमतचक्र डॉट कॉम। 

हरदा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हरदा पहुंचे. जहां पीएम मोदी ने बैतूल हरदा से बीजेपी प्रत्याशी डी डी उईके के समर्थन में जनसभा (PM Modi addresses public meeting in Harda) को संबोधित किया. इस दौरान प्रधानमंत्री ने विपक्षी दलों और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. श्री मोदी ने कहा कि आज में कुछ देने के लिए नहीं आया आज में आपसे कुछ मांगने के लिए आया हूं, सर झुका कर मांगने आया हूँ मेरे लिए नहीं आपके बच्चों के लिए मांगने आया हूँ आपके बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए, देश के विकास के लिए मांगने आया हूँ आपका आशीर्वाद मांगने आया हूं जो आप अपने मत को कमल के निशान पर वोट देकर दें.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “देश के विकास के लिए एक स्थिर और मजबूत सरकार कितनी जरूरी होती है ये मध्य-प्रदेश और हरदा के लोग बहुत अच्छे से जानते हैं. विकास तब होता है जब सही नीतियां हो, सही विजन हो. इसलिए देश हो या मध्य-प्रदेश विकास तभी आया जब कांग्रेस गई और भाजपा आई.”


पीएम मोदी ने कहा, “आज कांग्रेस की एक ऐसी सच्चाई देश के सामने आई है, जिसे सुनकर हर देशवासी सन्न हो गया है. हमारा संविधान साफ-साफ मना करता है कि किसी को भी धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जाएगा. खुद बाबा साहेब अंबेडकर भी धर्म के आधार पर आरक्षण के खिलाफ थे, लेकिन कांग्रेस ने वर्षों पहले धर्म के आधार पर आरक्षण का खतरनाक संकल्प लिया था. वो अपने इस संकल्प को पूरा करने के लिए भांति भांति के हथकंडे अपना रही है.”


प्रधानमंत्री ने कहा, “…2004 में कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश में धर्म के आधार पर आरक्षण दिया और बाबा साहेब अंबेडकर और संविधान की पीठ में छूरा घोंपा था. 2009 के चुनाव में और 2014 के चुनाव में दोनों बार अपने घोषणा पत्र में कांग्रेस ने धर्म के आधार पर आरक्षण का वादा किया.”

उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस का हिडेन एजेंडा बाहर आया है. आज कांग्रेस ने कहा है कि वह inheritance tax लेगी. मेहनत करके, मुसीबतों को झेल कर जो संपत्ति आपने बनाई है, कांग्रेस सरकार बनने के बाद वह आपसे लूट लेगी. कांग्रेस, भारत के सामाजिक मूल्यों और भारत के सामाज की भावनाओं से कितना कट चुकी है. कांग्रेस को पारिवारिक मूल्यों का अंदाजा नहीं रहा है.


कांग्रेस पार्टी को देश के संविधान से नफरत है. इनको भारत की पहचान से नफरत है. इसलिए ये हर उस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, जिससे देश कमजोर हो, देश की साख कमजोर हो. ये लोग समाज को आपस में लड़वाने के लिए नए-नए पैंतरे लेकर आते हैं. उन्होंने कहा कि OBC वर्ग की सबसे बड़ी दुश्मन है कांग्रेस, जिसने OBC से उनका हक छीन लिया है.

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस ने सामाजिक न्याय की हत्या की है, संविधान की भावना को ठोकर पहुंचाई है, बाबा साहेब का घोर अपमान किया है. कर्नाटक में कांग्रेस ने धर्म के आधार पर आरक्षण दे दिया है. इसके लिए कांग्रेस ने गैर कानूनी तरीके से एक चालाकी की है. मुस्लिमों की सभी जातियों को OBC कोटा में डाल ​दिया है. ऐसा करके OBC को मिलने वाले बहुत बड़े हक को छीनकर धर्म के आधार पर दे दिया. कांग्रेस यही फॉर्मूला पूरे देश में लागू करना चाहती है.

प्रधानमंत्री ने कहा कि 2004 में कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश में धर्म के आधार पर आरक्षण दिया और बाबा साहेब अंबेडकर और संविधान की पीठ में छूरा घोंपा था. आज कांग्रेस की एक ऐसी सच्चाई देश के सामने आई है, जिसे सुनकर हर देशवासी सन्न हो गया है. हमारा संविधान साफ-साफ मना करता है कि किसी को भी धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जाएगा. खुद बाबा साहेब अंबेडकर भी धर्म के आधार पर आरक्षण के खिलाफ थे. लेकिन कांग्रेस ने वर्षों पहले धर्म के आधार पर आरक्षण का खतरनाक संकल्प लिया था. वो अपने इस संकल्प को पूरा करने के लिए भांति भांति के हथकंडे अपना रही है.

श्री मोदी ने मंच से पूर्व सीएम और विदिशा सीट से बीजेपी प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान की तारीफ करते हुए कहा कि मैं शिवराज सिंह को दिल्ली ले जाना चाहता हूं। भाई शिवराज जी मेरे साथी हैं। संगठन में हम दोनों काम करते थे। हमने मुख्यमंत्री रहते हुए साथ में काम किया। वे मुख्यमंत्री थे तब मैं भी मुख्यमंत्री था। जब वह संसद में थे, तब मैं महामंत्री था। अब फिर मैं उन्हें एक बार ले जाना चाहता हूं। वह विदिशा से उम्मीदवार हैं, उन्हें भारी मतों से जिताना है।

 इसके साथ ही बैतूल प्रत्याशी डी डी उईके की तारीफ करते हुए उन्हें अपना सहयोगी बताया साथ ही दोनों को विजय बनाकर मोदी को मजबूत करने का आव्हान किया. पीएम मोदी ने इंडी गठबंधन पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा- सुना है ये लोग वन ईयर वन पीएम का फॉर्मूला बना रहे है। पीएम मोदी ने कहा- अगर सरकार की नीतियां सही हो। तो किसान क्या कर सकता है। ये इस क्षेत्र के किसानों ने करके दिखाया है। इस क्षेत्र में मूंग का उत्पादन जिस प्रकार से बढ़ा है। मैं हेलिकॉप्टर से उतरकर यहां पहुंचा। चारों तरफ मूंग की बात हो रही है। यहां तोहफा दिया तो वह भी मूंग का दिया।

Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.
NextGen Digital Welcome to WhatsApp chat
Howdy! How can we help you today?
Type here...