वैकल्पिक चिकित्सा संघ के जिलाध्यक्ष बने डॉ. लेखराज मेठवानी

वैकल्पिक चिकित्सा संघ के जिलाध्यक्ष बने डॉ. लेखराज मेठवानी

वैकल्पिक चिकित्सा संघ के जिलाध्यक्ष बने डॉ. लेखराज मेठवानी

लोकमतचक्र डॉट कॉम। 

हरदा। मध्यप्रदेश वैकल्पिक चिकित्सा संघ द्वारा संगठन के हरदा जिलाध्यक्ष पद पर डॉ. लेखराज मेठवानी को मनोनीत किया गया है। संघ की प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. नीलम विश्वकर्मा द्वारा यह नियुक्ति पत्र जारी करते हुए डॉ. मेठवानी को यह पद दायित्व सौंपा गया है। डॉ. नीलम ने अपने नियुक्ति पत्र में उल्लेखित किया है कि यहनियुक्ति संघ के प्रदेश प्रभारी डॉ. एसपी सिंहकी अनुशंसा पर प्रदेश महामंत्री डॉ दीपक परसैया के अनुमोदन तथा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अभिमन्यु सिंह के आदेशानुसार की गई है। 

इस नियुक्ति पर डॉ मेठवानी ने वैकल्पिक चिकित्सा संघ के सभी प्रदेश पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जवाबदेही मुझे वरिष्ठों द्वारा सौंपी गई है, मैं उनके विश्वास की कसौटी पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि हरदा जिले में वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति से उपचार करने वाले सभी चिकित्सकों को संगठित कर उन्हें संगठन के बेनर तले जोड़ने का प्रयास भी करूंगा। 


डॉ. मेठवानी ने कहा कि हमारे समाज में वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति काफी पुरातनकाल से प्रचलित है, लेकिन आधुनिक पद्धति के विस्तार के साथ-साथ यह अप्रासंगिक होती चली गई। जबकि इस पद्धति में ऐसी अनेक विधाएं शामिल हैं जो प्राण उर्जा के सिद्धांत पर कार्य करती हैं। इस पद्धति की मान्यता है कि उर्जा के असंतुलन से ही शरीर में रोग उत्पन्न होता है। इसलिए इस चिकित्सा पद्धति से न केवल रोग का उपचार किया जाता है, बल्कि शरीर की आत्म उर्जा का संतुलन करते हुए मन ओर मस्तिष्क के विकारों को भी दूर किया जाता है। इस क्षेत्र में कार्य करने वाले चिकित्सक सीमित संसाधनों और बगैर किसी चमक दमक के अपनी सेवाएं प्रदान करते हैं। लेकिन संगठनात्मक संरचना के अभाव में अक्सर वह स्वयं को असुरक्षित भी महसूस करते रहे हैं। वैकल्पिक चिकित्सा संघ ऐसे सभी साथियों को प्रोत्साहित करने ओर उनके साथ खड़े होकर समस्याओं के समाधान की पहल करता है। डाक्टर लेखराज मेठवानी को मिले इस पद दायित्व पर जिले के सभी वैकल्पिक चिकित्सकों तथा विभिन्न संगठन पदाधिकारियों ने बधाई शभकामनाएं प्रेषित की है।


Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.
NextGen Digital Welcome to WhatsApp chat
Howdy! How can we help you today?
Type here...