MP पुलिस का नया शब्दकोश तैयार, उर्दू-फारसी के इतने शब्द होंगे बंद, अब कत्ल नहीं हत्या लिखेंगे

MP पुलिस का नया शब्दकोश तैयार, उर्दू-फारसी के इतने शब्द होंगे बंद, अब कत्ल नहीं हत्या लिखेंगे

MP पुलिस का नया शब्दकोश तैयार, उर्दू-फारसी के इतने शब्द होंगे बंद, अब कत्ल नहीं हत्या लिखेंगे


लोकमतचक्र डॉट कॉम। 

भोपाल। MP में अपराध पर लगाम लगे या नहीं, लेकिन पुलिस ने इसका नया शब्दकोश जरुर गढ़ दिया है। पुलिस की लिखा-पढ़ी और बोलचाल की भाषा में उर्दू फारसी और अन्य भाषाओं के 65 शब्दों का इस्तेमाल बंदकर करके इनकी जगह हिंदी का उपयोग होगा। MP पुलिस के नये शब्दकोश में अदालत की जगह न्यायालय, इस्तगासा की जगह दावा या परिवाद, फरियादी को आवेदक, गिरफ्तार या हिरासत को अभिरक्षा लिखा जाएगा। 

सोमवार को पुलिस मुख्यालय की अपराध अनुसंधान शाखा के एडीजी पवन श्रीवास्तव (ADG Pawan Srivastava ) ने पुलिस इकाइयों को नए शब्दकोश के इस्तेमाल के निर्देश दिए। आपको बता दें कि पुलिस की लिखा-पढ़ी और बोलचाल की भाषा में उर्दू फारसी और अन्य भाषाओं के करीब 65 शब्दों का इस्तेमाल अब बंदकर इनकी जगह हिंदी का उपयोग होगा। इन शब्दों के बदलने की कवायद सवा दो साल से चल रही थी।

पुलिस इकाइयों में ये शब्द इस्तेमाल के आदेश

• ताजीरात-ए-हिन्द: भारतीय दंड संहिता

• जाप्ता फौजदारी: दंड प्रक्रिया संहिता

• अदालत : न्यायालय

• कैदखाना : बंदी गृह

• हाजिर/गैरहाजिर : उपस्थित / अनुपस्थित

• तफ्तीश/तहकीकात : अनुसंधान / जांच

• तहरीर : लिखित /लेखीय विवरण

• इस्तगासा : दावा, परिवाद

• इरादतन : साशय

• कब्जा : आधिपत्य

• कत्ल/कातिल/कतिलाना : हत्या, वध/हत्यारा/प्राणघातक

• गुजारिश : प्रार्थना, निवेदन

• गिरफ्तार/हिरासत : अभिरक्षा

• नकबजनी : गृहभेदन, सेंधमारी

• चश्मदीद गवाह : प्रत्यक्षदर्शी, साक्षी

• बयान : कथन

• फरियादी : आवेदक, शिकायतकर्ता

• हलफनामा : शपथ पत्र

• फैसला : निर्णय

• फौत : मृत्यु

• सजा/बरी : दोषसिद्ध/दोषमुक्त

• मुकीम : रुकना, ठहरना

• माकूल : उचित

• मुल्जिम /मुजरिम : आरोपी / अपराधी

• अदम चैक : असंज्ञेय, पुलिस हस्तक्षेप, अयोग्य अपराध की सूचना

• जुर्म, (जरायम) दफा: अपराध, धारा

• आमद/दिनांक: प्रस्थान आगमन, प्रस्थान

• इजाफा : वृद्धि, बढ़ाना

• कायमी : पंजीयन

• कैफीयत/मजनून/तफसील : विवरण, विस्तृत विवरण

• इत्तिला /इत्तिलान : सूचना/सूचनार्थ इमरोजा : आज दिनांक

• इजाफा : वृद्धि, बढ़ाना

• कायमी : पंजीयन

• कैफीयत/मजनून/तफसील : विवरण, विस्तृत विवरण

• इत्तिला /इत्तिलान : सूचना/सूचनार्थ 

• इमरोजा : आज दिनांक

• इमदाद : मदद सहायता

• तामील/अदम तामील : सूचना / सूचित न होना

• म्याद : समय सीमा, अवधि

• खारिज/खारिजी : रद्द निरस्त / निरस्तीकरण

• खून आलूदा : रक्त रंजित, रक्त से सना हुआ

• खैरियत : कुशलता

• गवाह/गवाहन : साक्षी/साक्षीगणद्य

• जमानत /मुचलका : प्रतिभूति/बंध पत्र

• कब्ज़ा : अधिग्रहण, अधिग्रहण

• जरिए : माध्यम

• तहत : अंतर्गत

• जख्म/जख्मी/मजरुब : चोट, घाव / घायल, आहत

• ताकीद /हिदायत : चेतावनी, समझाइश

• तफतीश कुनिंदा : विवेचक, अनुसंधानकर्ता, अन्वेषक

• तब्दील : परिवर्तित, परिवर्तन

• थाना हाजीर : आरक्षी केंद्र पर उपस्थित

• दस्तावेज : प्रपत्र अभिलेख

• दस्तयाब : खोज लेना, बरामद

• दीगर : अन्य दूसरा

• मौका-ए-वारदात : घटनास्थल

• नज़ीर : दृष्टि

• मशरुक़ा: संपत्ति मुतफ़र्रिक: विविध

• मंजूरशुदा : स्वीकृत

• शिनाख्त : पहचान सहवन : भूलवश, त्रुटिवश

• सबूत : साक्ष्य, प्रमाण

• सकुनत/साकिन : पता/निवास

• संगीन : गंभीर

• हिकमत अमली : विवेकानुसार

• हमराह : साथ में

• हस्ब जेल : उपरोक्तानुसार, के अनुसार

• आला जरब, आला जरर, आला ए कत्ल : घटना, अपराध या हत्या में प्रयुक्त हथियार

• गोशवारा : नक्शा

• दस्तंदाजी/अदम दस्तंदाजी : संज्ञेय / असंज्ञेय

Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.
NextGen Digital Welcome to WhatsApp chat
Howdy! How can we help you today?
Type here...