युवक ने पटवारी को दी जमीन में गाढ़ने की धमकी एसडीएम ने भेजा जेल

युवक ने पटवारी को दी जमीन में गाढ़ने की धमकी एसडीएम ने भेजा जेल

युवक ने पटवारी को दी जमीन में गाढ़ने की धमकी एसडीएम ने भेजा जेल


लोकमतचक्र डॉट कॉम।  

शिवपुरी । एसडीएम दफ्तर शिवपुरी में देहरोद हल्का पटवारी को युवक ने सरेआम गालियां देते हुए धमका दिया। जमीन में गाढ़ने और मारने तक की धमकी दे दी। पटवारी पर हमला करने आतुर हो गया। हुड़दंग का पता चला तो कलेक्ट्रेट से एसडीएम अनूप श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। संबंधित युवक के खिलाफ कार्रवाई कर सिविल जेल भेज दिया है।

आकाश पुत्र भरत रावत देहरोद हाल लालमाटी शिवपुरी ने शनिवार की दोपहर 12:30 बजे से 1 बजे के बीच हल्का पटवारी योगेंद्र शर्मा को सरेआम धमका दिया। दरअसल फसल नुकसान की मुआवजा राशि गलत खाता देने की वजह से नहीं मिल पाई। इसी बात से नाराज आकाश रावत ने पटवारी को फोन लगाकर धमकाते हुए कहा कि घर कहां है, मैं वहा आ जाऊंगा। फोन पर ही गालियां देते हुए कहा कि लल्लू रावत आएगा, तुझसे वही निवटेगा। फिर लल्लू रावक्त एसडीएम कार्यालय आया जहां पटवारी से सलीके से बातचीत की। तभी बाइक से आकाश रावत खुद आ गया और पटवारी योगेंद्र से अभद्रता करने लगा। पटवारी की गलत ठहराने लगा। 

पटवारी ने कहा कि मैं गलत होता तो छुट्टी के दिन क्यों आता। आकाश आपे से बाहर होकर गालियां देने लगा और पटवारी से झूमा झटकी करते हुए हमले की मुद्रा में आ गया। एसडीएम दफ्तर में हंगामा खड़ा हुआ तो नायब तहसीलदार ने एसडीएम अनूप श्रीवास्तव को कॉल लगा दिया। कलेक्ट्रेट से एसडीएम अपने दफ्तर पहुंचे तो आकाश रावत बाहर खड़ा होकर चिल्ला रहा था। एसडीएम श्रीवास्तव ने कोतवाली से पुलिस बुलवा ली और सिविल जेल की कार्रवाई संस्थित कर दी। पुलिस आकाश रावत को जेल छोड़ आई।

Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.
NextGen Digital Welcome to WhatsApp chat
Howdy! How can we help you today?
Type here...