CM हेल्पलाइन में झूठी शिकायत कर प्रशासन को परेशान करने वाले के विरुद्ध FIR करने तहसीलदार ने थाना प्रभारी को लिखा पत्र

CM हेल्पलाइन में झूठी शिकायत कर प्रशासन को परेशान करने वाले के विरुद्ध FIR करने तहसीलदार ने थाना प्रभारी को लिखा पत्र

CM हेल्पलाइन में झूठी शिकायत कर प्रशासन को परेशान करने वाले के विरुद्ध FIR करने तहसीलदार ने थाना प्रभारी को लिखा पत्र 


लोकमतचक्र.कॉम।

भोपाल/विदिशा : जनता की सहायता के लिए सरकार द्वारा लागू की गई सीएम हेल्पलाइन प्रशासनिक अधिकारियों/ कर्मचारियों के लिए सिर दर्द साबित हो रही है । सही शिकायत तो छोड़ अधिकारियों और कर्मचारियों को परेशान करने की नियत से कुछ लोगों द्वारा लगातार झूठी और फर्जी शिकायतें दर्ज करवाई जा रही है। इससे प्रशासनिक अधिकारियों ओर कर्मचारियों का किमती समय बर्बाद तो हो ही रहा है, वहीं सही शिकायतों पर भी कार्यवाही समय पर नहीं हो पा रही है। ऐसे ही एक मामले में शिकायतकर्ता के द्वारा सिविल न्यायालय के स्थगन आदेश होने के पश्चात भी शिकायतकर्ता झूठी शिकायत के माध्यम से तहसीलदार, पटवारी पर अनावश्यक दबाव बनाकर सिविल न्यायालय के स्थगन के विरुद्ध कार्यवाही करवाने कि मंशा रखने वाले शिकायतकर्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का पत्र विदिशा जिले के तहसीलदार गंजबासौदा ने थाना प्रभारी को लिखा है।

तहसीलदार गंजबासौदा ने थाना प्रभारी को पत्र लिखकर कहा कि म.प्र.शासन की महत्वपूर्ण योजना सीएम हेल्पलाईन का दुरूपयोग जानबूझकर करने के संबंध में वैधानिक कार्यवाही हेतु प्राथमीकि दर्ज करने बाबत्। विषयातर्गत संबंध में लेख है कि शिकायतकर्ता शिवेन्द्र द्वारा सीएम हेल्पलाईन पोर्टल पर शिकायत कमांक 27277627 दर्ज कराई गई है जिसमें प्लाट पर कब्जा संबंधी विवरण दिया गया है। 

उक्त शिकायत की हल्का पटवारी से जांच करवाई गई हल्का पटवारी द्वारा प्रतिवेदित किया गया कि वादित भूमि पर राजाराम साहू, अंगूरी साहू पत्नी बाबूलाल साहू निवासी नया बस स्टेण्ड के पीछे के द्वारा माननीय तृतीय व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खण्ड गंज बासौदा के प्रकरण कमांक आरसीएसए/95/2022 से दिनांक 30/09/23 को पारित आदेश से एक वर्ष तक स्थगन आदेश दिया गया है। जिसकी जानकारी शिकायकर्ता को दी जा चुकी है। इसके बावजूद सीएम हेल्पलाईन पोर्टल पर अनावश्यक शिकायत दर्ज करवाई गई है। सिविल न्यायालय के स्थगन आदेश होने के पश्चात भी शिकायतकर्ता झूठी शिकायत के माध्यम से अनावश्यक दबाव बनाकर सिविल न्यायालय के स्थगन के विरुद्ध कार्यवाही करवाना चाहता है। जिससे स्पष्ट है कि शिकायतकर्ता द्वारा मध्यप्रदेश शासन की महत्वपूर्ण योजना सीएम हेल्पलाईन का दुरूपयोग करने की मंशा से शिकायत की गई है।

अतः आप शिकायतकर्ता शिवेन्द्र दांगी निवासी मंशापूर्ण हनुमान मंदिर ब्लॉक ऑफिस के पीछे बरेठ रोड वार्ड नंबर 08 तहसील बासौदा (गो, 9713594170, 9302679266) के विरुद्ध म.प्र.शासन की महत्वपूर्ण योजना सीएम हेल्पलाईन का दुरूपयोग जानबूझकर करने के संबंध में वैधानिक कार्यवाही हेतु प्राथमीकि दर्ज कर इस न्यायालय को अवगत करावें।


Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.
NextGen Digital Welcome to WhatsApp chat
Howdy! How can we help you today?
Type here...