Hot Posts

6/recent/ticker-posts

स्वतंत्रता दिवस समारोह में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद, इस्लाम जिंदाबाद और अल्लाह हू अकबर के नारे

पुलिस ने एक छात्र को हिरासत में लिया, बाकी भाग गये...


लोकमतचक्र डॉट कॉम। 

विदिशा। जिले के लटेरी तहसील मुख्यालय पर 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर्व के राष्ट्रीय कार्यक्रम के दौरान कुछ स्कूली छात्रों के द्वारा शत्रु देश की जयकार करते हुए "पाकिस्तान जिंदाबाद", "इस्लाम जिंदाबाद" और "अल्लाह हू अकबर" जैसे आपत्तिजनक नारे लगाए गए। इसका वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा नेताओं ने नगर निरीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा। साथ ही पुलिस ने इस मामले में एक छात्र के हिरासत में भी लिया है।

भाजपा नेता संजय भंडारी ने बताया गुरुवार को जनपद परिसर में राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के समापन पर कुछ छात्र भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे, इसी दौरान इस्लाम धर्म विशेष के लोगों और छात्रों ने भारत विरोधी आपत्तिजनक नारे लगा दिए, जिसके चलते कार्यक्रम स्थल पर ही विवाद की स्थिति बन गई।

नारे लगाने वाले एक छात्र को हिरासत में लिया--

जिस पर पुलिस ने मौके से ही एक छात्र को पकड़ लिया, बाकी लोग भाग गए। भाजपा ने पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन देकर नारे लगाने वालों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

वर्जन: कुछ स्कूली बच्चों के द्वारा आपत्तिजनक नारे लगाने के मामले में एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर प्रकरण कायम कर अन्य लोगों को भी पकड़ने के प्रयास किए जा रहे है। - अजय मिश्रा, एसडीओपी









एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

About