नगर पालिका के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन

नगर पालिका के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन


हरदा
। आज भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में नगर पालिका में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमलेश पाटीदार को अपनी लंबित मांगो को लेकर ज्ञापन सौपा । साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि मांगों का अब भि निराकरण नहीं किया गया तो कर्मचारी हड़ताल आंदोलन के लिए बाध्य होंगे । उक्त जानकारी देते हुए भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष मुकेश धामन्दे ने बताया कि नगर पालिका में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की निम्न मांगे काफी समय से लंबित है जिसमे 07/10/16 म. प्र.शासन के पत्र के नियम अनुसार 2007 के पश्चात के समस्त दैनिक वेतन भोगियों को विनियमित किया जाए। इस मांग को लेकर पूर्व में भी भारतीय मजदूर संघ ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं कलेक्टर को पत्र दिया था। उसे पत्र के जवाब में मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा लिखित रूप से दिनांक 11/03/24 को ज्ञापन दिया था उन मांगों को जल्द पूरा करने का लिखित आश्वासन मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा दिया गया था। परंतु आज दिनांक तक उन मांगों पर कोई कार्यवाही नहीं की गई। इस वजह से कर्मचारियों में काफी  आक्रोश व्याप्त है। इन मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो कर्मचारी हड़ताल करने की स्थिति में रहेंगे। ज्ञापन के समय मांगों का जल्द निराकरण करने का पुनः आश्वासन दिया।
ज्ञापन के समय भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष मुकेश धामन्दे, जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार सोलंकी, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राम शंकर बुनकर, भारतीय सफाई मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष मकबूल खान,उपेन्द्र कलोशिया, महामंत्री शिवम कंडारे, विकास घवारी, वीरेंद्र गौहर, राहुल सारवन, सुमित, शहजाद, सूरज, रजत,आशीष चोलकर, करीम खान, धनसिंह पवार, मजर खान, लक्मण बारहाते,संदीप राजपूत, रितेश गड़बड़ी, नाथूराम झिझोरे, गगन गुटकार, शेख इरफ़ान के साथ ही कई कर्मचारी मौजूद थे।

Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.
NextGen Digital Welcome to WhatsApp chat
Howdy! How can we help you today?
Type here...