"मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान" 11 दिसंबर से 26 जनवरी तक आयोजित होगा

"मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान" 11 दिसंबर से 26 जनवरी तक आयोजित होगा सर्वे कर हितग्राही चिन्हित करेंगे और उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाएंगे

सर्वे कर हितग्राही चिन्हित करेंगे और उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाएंगे

भोपाल। "मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान" 11 दिसंबर से 26 जनवरी के बीच आयोजित किया जाएगा । इस अभियान के तहत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को उसकी पात्रता के अनुसार सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र में इस अभियान के लिए नोडल अधिकारी जिला पंचायत के सीईओ रहेंगे तथा शहरी क्षेत्र के लिए अपर कलेक्टर इस अभियान के प्रभारी रहेंगे। इस अभियान को ध्यान में रखते हुए राजस्व महाभियान 3.0 की समय अवधि 15 दिसंबर से बढ़ाकर अब 26 जनवरी तक कर दी गई है । 

"जनकल्याण अभियान" के तहत सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए हितग्राहियों को चिन्हित करने हेतु ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में संपर्क दल गठित किए जाएंगे, जो घर-घर जाकर प्रत्येक परिवार से संपर्क करेंगे, और चिन्हित योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त करेंगे । प्रत्येक ग्राम पंचायत और शहरी क्षेत्र के वार्ड स्तर पर शिविर आयोजित किए जाएंगे ।शिविर की सूचना मीडिया के माध्यम से ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के नागरिकों को पहले से दी जाएगी । कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने बताया कि शिविरों की मॉनिटरिंग के लिए  सेक्टर अधिकारी नियुक्त किए जा रहे हैं। शिविर में प्राप्त आवेदनों में से सत्यापन पश्चात जिन हितग्राहियों का आवेदन तत्काल निराकरण कर, उन्हें मौके पर ही लाभ दिया जा सकता है तो ऐसे हितग्राहियों को शिविर में ही योजना का लाभ दिया जाएगा। इसके अलावा जिन हितग्राहियों को शिविर में मौके पर ही लाभ नहीं दिया जा सकता है, उनके आवेदनों पर कार्यवाही करते हुए 26 जनवरी 2025 को आयोजित होने वाली ग्रामसभा में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में समारोह पूर्वक शिविर लगाकर इनको हितलाभ वितरण वितरण किया जाएगा।

      "मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान" के तहत मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना, लाडली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, किसान सम्मांन निधि, किसान कल्याण योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, आयुष्मान भारत योजना, दिव्यांग छात्रवृति व पेंशन, विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, बहुविकलांग पेंशन, दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह सहायता योजना, निशक्त शिक्षा प्रोत्साहन योजना, राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना, सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना, संबल योजना, प्रसूति सहायता योजना, विवाह सहायता योजना, मृत्यु की दशा में श्रमिकों के परिवारों को अनुग्रह सहायता योजना, पीएम सम्मांन निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, मछुआरा क्रेडिट कार्ड, पशुपालक क्रेडिट कार्ड, उद्यम क्रांति योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ विक्रेता योजना जैसी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।

Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.
NextGen Digital Welcome to WhatsApp chat
Howdy! How can we help you today?
Type here...