नगर परिषद कर रही सार्वजनिक हित की जमीन का दुरुपयोग : जायसवाल

नगर परिषद कर रही सार्वजनिक हित की जमीन का दुरुपयोग : जायसवाल

टिमरनी । नगर परिषद को  शासन द्वारा बस स्टैंड के लिए लीज पर मिली 66000 वर्ग फीट जमीन का उपयोग सार्वजनिक हित में न होकर निजी हित में हो रहा है। उक्त जमीन पर नगर परिषद ने बस स्टैंड के लिए लगभग 40 लाख रुपए खर्च कर दिए परंतु आज तक बस स्टैंड आरंभ नहीं हुआ लाखों रुपए की विवेकानंद जी की मूर्ति लगा दी जो धूल खा रही है टिन शेड बना दिए कुर्सियां लगा दी परंतु उनका कोई उपयोग नहीं हो रहा है। लीज की शर्तों का उल्लंघन करते हुए नगर परिषद टिमरनी उक्त भूमि का दुरुपयोग कर रही है तथा आर्थिक भ्रष्टाचार भी कर रही है उक्त आरोप लगाते हुए नगर कांग्रेस के अध्यक्ष एवं नगर परिषद टिमरनी के पूर्व अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने जिले के वरिष्ठ अधिकारियों एवं नगरीय प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र लिखकर नगर परिषद पर लीज की शर्तों के उल्लंघन का आरोप लगाया ।

श्री जायसवाल ने मिडिया को प्रेस नोट जारी कर बताया कि पहले नगर परिषद में उक्त भूमि मेला लगाने के लिए दे दी थी अब वही भूमि पिछले महीने से ब्रिज बनाने वाली एक कंपनी के ठेकेदार को दे दी है जहां पर ठेकेदार ने बस स्टैंड की उक्त भूमि पर अपना स्टोर बना लिया है एवं अन्य सामग्री तथा मशीन रख दी हैं जिससे नागरिकों का बस स्टैंड का सपना  साकार नहीं हो पा रहा है । जहां एक और नगर परिषद ने बस स्टैंड पर लाखों रुपए की लागत से बनने वाले सुलभ शौचालय की निविदा जारी कर उसे स्वीकृत भी कर दिया है परंतु ठेकेदार को लेआउट ना देते हुए वह भूमि व्यक्तिगत हित में दे दी है ।

श्री जायसवाल ने आरोप लगाया कि नगर परिषद अध्यक्ष देवेंद्र भारद्वाज ने परिषद की स्वीकृति के बिना बिना अधिकारियों की सहमति के बिना मनमाने तरीके से उक्त भूमि को निजी उपयोग के लिए दे दी है जबकि लीज की शर्तों में स्पष्ट उल्लेख है कि उक्त भूमि का उपयोग सिर्फ बस स्टैंड के लिए किया जा सकता है। सार्वजनिक हित के लिए उक्त भूमि शासन ने आवंटित की है परंतु नगर परिषद सार्वजनिक हित की अनदेखी करते हुए लाखों रुपए खर्च करने के बाद भी उक्त भूमि पर बस स्टैंड आरंभ ना करते हुए निजी हित में व्यक्तिगत लाभ के लिए उपयोग कर रही है । नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने जिला कलेक्टर सहित नगरीय प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र लिखकर उक्त भूमि पर शीघ्र बस स्टैंड आरंभ करने की मांग की है तथा नगर परिषद द्वारा मनमाने तरीके से किए जा रहे भूमि के उपयोग की जांच करने की मांग करते हुए दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है 

इनका कहना है -शासन स्तर पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है नगरीय क्षेत्र में आवागमन सुलभ हो इस हेतु निर्माण सामग्री नए बस स्टैंड पर रखने की ठेकेदार को वैकल्पिक अनुमति दी गई है, मेरा उद्देश्य नगर का विकास हो और नगर के आमजन को कोई तकलीफ ना हो ,आवागमन अवरुद्ध न हो।मुझ पर लगाए गए आरोप पहले भी निराधार थे और आज भी निराधार है-देवेंद्र भारद्वाज अध्यक्ष नपा टिमरनी

Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.
NextGen Digital Welcome to WhatsApp chat
Howdy! How can we help you today?
Type here...