मुख्यमंत्री ने लाडली बहनों के खाते में की राशि ट्रांसफर, ‘जनकल्याण पर्व’ और ‘मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान’ का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने लाडली बहनों के खाते में की राशि ट्रांसफर, ‘जनकल्याण पर्व’ और ‘मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान’ का किया शुभारंभ


हरदा
। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को भोपाल के लाल परेड मैदान से ‘जनकल्याण पर्व’ और ‘मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान’ का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाड़ली बहना योजना की 1.28 करोड़ हितग्राही बहनों के खातों में 1572 करोड़ रूपये की राशि अंतरित की। इसी कार्यक्रम में उन्होने सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों के खाते में 334 करोड़ रूपये की राशि भी अंतरित की। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

हरदा में जिला स्तरीय कार्यक्रम कलेक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष में आयोजित किया गया। इस दौरान भोपाल में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा गया। कार्यक्रम में संयुक्त कलेक्टर सतीश राय, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास संजय त्रिपाठी, उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग कमलेश सिंह सहित लाड़ली बहनें और विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

हरदा जिले की 95002 लाड़ली बहनें हुई लाभान्वित : जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री त्रिपाठी ने बताया कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत सिंगल क्लिक के माध्यम से जिले की 95002 लाड़ली बहनों के खाते में आज 11.57 करोड़ रुपए की राशि अंतरित की गई है। इनमें जनपद पंचायत हरदा की 24139, जनपद पंचायत खिरकिया की 23296, जनपद पंचायत टिमरनी की 26369, नगर पालिका परिषद हरदा की 11850, नगर परिषद खिरकिया की 3598, नगर परिषद सिराली की 2332 तथा नगर परिषद टिमरनी की 3418 बहनें शामिल हैं।

सामाजिक न्याय विभाग के तहत संचालित पेंशन योजनाओं के 37741 हितग्राहियों को राशि अंतरित : उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग हरदा ने बताया कि कार्यक्रम में जिले के 37741 हितग्राहियों को विभिन्न पेंशन योजनाओं के तहत 600 रूपये प्रतिमाह के मान से राशि अंतरित की गई। इनमें इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के 13317 हितग्राही, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के 4721 हितग्राही, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्त पेंशन योजना के 778 हितग्राही, कन्या अभिभावक पेंशन योजना के 428 हितग्राही, बहुविकलांग व मानसिक रूप से अविकसित निःशक्तजनों को आर्थिक सहायता योजना के तहत 701 हितग्राही, सामाजिक सुरक्षा वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 1205 हितग्राही, सामाजिक सुरक्षा परित्यक्ता पेेंशन योजना के तहत 182, सामाजिक सुरक्षा निःशक्त पेंशन योजना के 4312, सामाजिक सुरक्षा दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन पेंशन योजना के 783, मुख्यमंत्री कल्याणी पेंशन योजना के तहत 11289 तथा मुख्यमंत्री अविवाहित पेंशन योजना के 13 हितग्राही शामिल है।

Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.
NextGen Digital Welcome to WhatsApp chat
Howdy! How can we help you today?
Type here...