Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जेल में बंद आरोपी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

जेल में बंद आरोपी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप







हरदा:जिला जेल में बंद मोहित गौर हत्याकांड के एक आरोपी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से मामला गरमा गया है। मृतक की पहचान राजेश मालाजपुर के रूप में हुई है, जो जुलाई 2025 से हत्या के आरोप में जेल में बंद था।

जानकारी के अनुसार सोमवार रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने पर जेल प्रशासन ने उसे तुरंत जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि, मृतक के परिजनों ने जेल प्रशासन के दावों पर सवाल उठाते हुए इसे हत्या करार दिया है। उनका कहना है कि राजेश पूरी तरह स्वस्थ था और उसकी मौत जेल के अंदर ही हो चुकी थी, जिसे बाद में अस्पताल ले जाकर औपचारिकता पूरी की गई।

इधर, जिला जेल के जेलर मनीष यादव ने बताया कि कैदी की तबीयत बिगड़ते ही उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया था। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम पुलिस की मौजूदगी में कराया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

फिलहाल मामले की मजिस्ट्रियल जांच कि बात कही जा रही हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह मौत बीमारी से हुई या इसके पीछे कोई और कारण है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

About