Hot Posts

6/recent/ticker-posts

65लाख की पानी की टंकी और 25 लाख का संजीवनी क्लिनिक 1 साल से बनकर तैयार दोनों अनुपयोगी, कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

टिमरनी । भीषण गर्मी के चलते नगर में लोगों को शहर में पर्याप्त पानी होने के बावजूद पानी नहीं मिल रहा है जिसके पीछे नगर परिषद की उदासीनता और लापरवाही है । इस बात को लेकर नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष जायसवाल और विधायक प्रतिनिधि ज्योतिरादित्य उपाध्याय जनसुनवाई में पहुंचे और वहां उपस्थित अधिकारियों को जनता की तकलीफें बताई तथाशीघ्र निराकरण की मांग की गई, दो दिन के अंदर निराकरण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी ।

नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने बताया कि टिमरनी शहर में पेयजल हेतु नगर परिषद ने 5 लाख लीटर की पेयजल टंकी बनाई है जिसकी लागत लगभग 65 लख रुपए है जो पिछले एक वर्ष से बनकर तैयार खड़ी है परंतु नगर परिषद की लापरवाही और उदासीनता के कारण टंकी को अभी तक पेयजल सप्लाई हेतु उपयोग नहीं किया जा रहा है । जिससे लोगों को पानी की परेशानी हो रही है यदि 5 लाख लीटर की टंकी भर दी जाए और उस से जल प्रदाय किया जाए तो पूरे शहर में पर्याप्त प्रेशर से पानी पहुंचेगा एवं नागरिकों को परेशान नहीं होना पड़ेगा ।

नगर कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि शहर में पर्याप्त पानी है परंतु नगर परिषद की लापरवाही और उदाशीनता सेजल व्यवस्था बिगड़ गई है और नागरिकों कोपानी नहीं मिल रहा है । कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि दो दिन के अंदर नवनिर्मित पेयजल टंकी से शहर में पानी सप्लाई नहीं की गई तो कांग्रेस टंकी के समक्ष धरना देगी। साथ ही कांग्रेस ने आरोप लगाया कि नगर परिषद के माध्यम से वार्ड क्रमांक 14 - 15 में संजीवनी अस्पताल जो लगभग 25 लाख की लागत से बना है वह भी बनकर तैयार है परंतु नगर परिषद की उदासीनता एवं लापरवाही के कारण उक्त भवन अभी तक स्वास्थ्य विभाग को हस्तांतरित नहीं किया गया है । जिससे अस्पताल नहीं खुल पा रहा है । जिस उद्देश्य से यह भवन बना है इसका लाभ जरूरतमंदों को नहीं मिल पा रहा है उक्त दोनों समस्याओं के निराकरण के लिए कांग्रेस ने स्थानीय प्रशासन को दो दिन का समय दिया है नहीं तो जनहित में धरना आंदोलन किया जावेगा ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

About