Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सांझा रोटी कार्यक्रम में पहुंचे कांग्रेस के कार्यकर्ता, पूर्व केंद्रीय मंत्री असलम शेर खान के सामने पार्टी को मजबूत करने लिया संकल्प

टिमरनी । नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित सांझा रोटी कार्यक्रम में टिमरनी और ग्रामीण क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आम मतदाताओं ने उत्साह के साथ सहभागिता की तथा अपने विचार रखें पूर्व केंद्रीय मंत्री असलम शेर खान के मुख्य आतिथ्य में आयोजित सांझ रोटी कार्यक्रम में उपस्थित जनों ने कांग्रेस को मजबूत करने का संकल्प लिया कार्यक्रम में टिमरनी राहतगांव सोडलपुर करताना सहित ग्रामीण क्षेत्र से बड़ी संख्या में कांग्रेस जन पहुंचे।

कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने अपने विचार रखें तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री खान द्वारा चलाई जा रही सांझा रोटी कार्यक्रम को कांग्रेस की मजबूती का कार्यक्रम बताया । उपस्थित कांग्रेस जनों ने पूर्व सांसद द्वारा किए गए कार्यों को भी याद किया इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व सांसद असलम शेर खान ने कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता देशभक्ति की भावना से कार्यकर्ता है। आज समय है कांग्रेस को अपने परंपरागत मतदाताओं को जोड़ना होगा तभी कांग्रेस मजबूत होगी। सांझा रोटी कार्यक्रम एक जन आंदोलन बनेगा तथा गांव गांव तक पहुंचेगा इसके लिए सभी को निस्वार्थ भाव से एवं त्याग की भावना से कार्य करना पड़ेगा।

कार्यक्रम में कांग्रेस नेता दिनेश चमन, श्रीकर गद्रे, राजेंद्र नागरे, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद पटेल ने भी अपने विचार रखें तथा कांग्रेस को और मजबूत करने का संकल्प लिया, स्थानीय सूर्या टावर में आयोजित सांझा रोटी कार्यक्रम में सभी ने एक साथ बैठकर भोजन किया कार्यक्रम का सफल संचालन नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने किया ।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरिभाऊ गद्रे , राधेश्याम जाट, श्याम भूकर, जगदीश बाजोंलिया, जगदीश जोशी, विष्णु टेलर, धर्मेन्द्र सिंहल, राजेश अग्रवाल, शशिकांत वर्मा, परेश भारद्वाज, आदित्य पटेल, सत्तू पटेल, धर्मेन्द्र जसपाल, लालू शुक्ला, राकेश काशिव पार्षद हीरा घुरे, मीना नागरे, ऋतु सोलंकी, सुनीता सेजकर, ओम मिश्रा, गोलू राट्रे, अजय राजघूरे, पूर्व पार्षद यूसुफ गौरी, गिरीश घुरे, डोंगर सिंह कनेरिया संदीप सोलंकी, सेकी उपाध्याय, शिवम कनोजिया, राजेश योगी, परगी बाबूजी इसराइल खान अनीश शाह, पिंटू चौहान शाहिद अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता और आम नागरिक मौजूद रहे ।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

About