Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पिपरिया–पचमढ़ी मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: बोलेरो पलटी, पति-पत्नी और 8 वर्षीय बच्चे समेत 5 की मौत, 2 घायल

पिपरिया–पचमढ़ी मुख्य मार्ग पर मोहगांव (बफर में सफर) गेट के पास सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के 3 व 2 रिश्तेदारों समेत 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हो गए। मृतकों में बोलेरो चालक, उसकी पत्नी और उनका 8 वर्षीय बच्चा भी शामिल हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और कई लोग काफी देर तक वाहन में फंसे रहे। 

जानकारी के अनुसार समनापुर (पिपरिया) एवं नर्मदापुरम से जुड़े एक ही परिवार के कुल 7 लोग बोलेरो वाहन से देलाखारी (छिंदवाड़ा) में आयोजित रसोई कार्यक्रम तथा तामिया में गंगा पूजन कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम से लौटते समय मोहगांव के पास मोड़ पर अचानक सामने बाइक आने से बोलेरो वाहन चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और बोलेरो सड़क किनारे 2 से 3 बार पलट गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि कुछ यात्री वाहन से उछलकर दूर जा गिरे, जबकि कुछ लोग उलटी पड़ी बोलेरो में फंस गए। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने काफी मशक्कत के बाद वाहन को सीधा किया और घायलों तथा मृतकों को बाहर निकाला। कुछ शव वाहन के भीतर बुरी तरह फंसे हुए थे जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद निकला जा सका।

सूचना मिलने पर स्टेशन रोड थाना पुलिस, 108 एंबुलेंस और 112 टीम तत्काल मौके पर पहुंची। सभी घायलों और मृतकों को सिविल अस्पताल पिपरिया लाया गया, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने 5 लोगों को मृत घोषित किया, जबकि दो घायलों का उपचार जारी है।

*ये है घायल...*

1 - ​शरद उइके पिता जवाहर उइके उम्र 21 साल, निवासी ग्राम काजरी रोड समनापुर 

2- ​आकाश धुर्वे पिता हीरालाल धुर्वे उम्र 25 साल, निवासी ग्राम समनापुर 

*ये हैं मृतक...*

1- ​प्रदीप धुर्वे पिता प्रकाश धुर्वे उम्र 52, निवासी बंजारा ड्रीम नर्मदापुरम 

2- ​पंचम पिता सुखराम ठाकुर उम्र 55 साल निवासी समनापुर

3- ​अक्षत धुर्वे पिता प्रदीप धुर्वे उम्र 8 साल निवासी बंजारा ड्रीम कालोनी नर्मदापुरम 

4- ​ज्योति धुर्वे पति प्रदीप धुर्वे उम्र 35 साल नि. बंजारा ड्रीम नर्मदापुरम 

5- ​कुलदीप पिता नीमचंद ठाकुर 40 साल निवासी ग्राम करेर थाना माहुलझिर जि. छिंदवाड़ा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

About