केंद्रीय राज्य मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की, इसके पूर्व फारेस्ट ऑफिस के मेन गेट पर कांग्रेसियों ने जन समस्याओं को लेकर नगर वासियो पीड़ित परिवारों के साथ ज्ञापन सौंपा जिसमें उन्होंने रेलवे स्टेशन पर आवश्यक ट्रेनों के स्टापेज , फुट ब्रिज निर्माण शीघ्र कराने ,स्वच्छता, पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग सहित नगरीय क्षेत्र में हो रहे ओवर ब्रिज निर्माण के कारण व्याप्त समस्याओं, विस्थापितों को उचित आवास व्यवस्था एवं मूलभूत सुविधाएं दिलाने की मांग की, जिस पर सांसद उइके ने उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों को निर्देश दिए कि इन समस्याओं का निराकरण शीघ्र किया जाए। वरिष्ठ स्तर पर रेलवे स्टेशन पर सुविधाऐ दिलाने का आश्वासन दिया।
कांग्रेसियों ने ज्ञापन के पूर्व जमकर अपनी भड़ास निकाल भाजपा की नाकामी गिनाई। भाजपा सरकार में डीजल पेट्रोल की कमी ,,किसानों को हो रही समस्याएं एवं नगर परिषद द्वारा की जा रही अनियमितताओ को लेकर रोष व्यक्त किया ।फॉरेस्ट रेस्ट हाउस में सांसद डीडी उइके ने मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि जितनी भी मूलभूत सुविधाओं कमी बताई गई है वे दुरुस्त की जाएंगी, समस्याओं का निराकरण शीघ्र कराया जाएगा, साथ ही डीजल पेट्रोल की वर्तमान समस्या को लेकर उन्होंने बताया की डीजल पेट्रोल की खपत हम सब कम करें सभी को इसका लाभ भी मिले। शीघ्र व्यवस्थाएं और दुरुस्त केंद्र सरकार के द्वारा की जा रही है।अभी वैश्विक स्तर पर हालात ठीक नही चल रहे है इसके बाद भी भारत सरकार अपने स्तर पर आपूर्ति कर रही है।
इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा, पूर्व विधायक संजय शाह, जिला महामंत्री देवीसिंह सांखला, मंडल अध्यक्ष अतुल बारंगे, नपा अध्यक्ष देवेंद्र भारद्वाज,जिला उपाध्यक्ष विनीत गीते,पार्षद सुनील दुबे सहित कार्यकर्ता पदाधिकारी जनप्रतिनिधि रहे मौजूद।