Hot Posts

6/recent/ticker-posts

अखिल भारतीय नारी शक्ति संगठन की मासिक बैठक संपन्न, 'नेत्रदान महादान' का दिया संदेश


टिमरनी । अखिल भारतीय नारी शक्ति संगठन की मासिक बैठक सोमवार को श्रीमती सुनीता अग्रवाल के निवास पर आयोजित हुई। बैठक में शाखा अध्यक्ष श्रीमती रंजन गोयल की अध्यक्षता एवं प्रांतीय प्रमुख श्रीमती प्रतिभा गोयल की विशेष उपस्थिति रही।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रांतीय प्रमुख प्रतिभा गोयल ने "नेत्रदान महादान" विषय पर प्रेरणादायक जानकारी दी। उन्होंने नेत्रदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मृत्यु के बाद नेत्रदान के माध्यम से किसी जरूरतमंद को नई रोशनी दी जा सकती है। उन्होंने सभी सदस्याओं से इस पुनीत कार्य के प्रति स्वयं जागरूक होने तथा समाज में अधिक से अधिक लोगों को नेत्रदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

बैठक में संगठन की गतिविधियों और आगामी सामाजिक एवं सेवा कार्यों पर भी चर्चा की गई। सभी सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए संगठन के सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष रंजन गोयल, प्रांतीय प्रमुख प्रतिभा गोयल, शीतल गोयल, राजश्री सिन्हा, ममता सिन्हा, सचिव सुनीता अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, भावना अग्रवाल, राखी साहू, सीमा सिरियल, रेनुका अग्रवाल, अंजलि बलवटे सहित शाखा की अन्य सदस्याएँ उपस्थित रहीं।

बैठक का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ। अंत में सभी ने संगठन की आगामी सामाजिक एवं जनसेवा गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

About