भारतीय मजदूर संघ के संभाग प्रभारी जितेन्द्र सोनी के अनुसार भारतीय मजदूर संघ का स्थापना दिवस 23 जुलाई 2026 (गुरुवार) को दोपहर 3:30 बजे बलराम सभागृह, मंडी परिसर, हरदा में आयोजित होगा। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं महिला शक्ति सहित बड़ी संख्या में सदस्य शामिल होंगे।
संगठन के जिलाध्यक्ष मुकेश धामन्दै ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 23 जुलाई को भारतीय मजदूर संघ का स्थापना दिवस मनाया जाता है। इसी परंपरा के तहत इस वर्ष भी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिला कार्य समिति ने सभी कार्यकर्ताओं से समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
भारतीय मजदूर संघ, जिला हरदा के जिला मंत्री प्रबल पवार ने संगठन के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं महिला शक्ति से कार्यक्रम में सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि सभी की उपस्थिति संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी तथा स्थापना दिवस का आयोजन गरिमामय एवं ऐतिहासिक बनेगा।
कार्यक्रम के दौरान संगठन की विचारधारा, श्रमिक हितों से जुड़े विषयों एवं संगठनात्मक गतिविधियों पर भी चर्चा की जायेगी। आयोजन को लेकर जिलेभर के कार्यकर्ताओं में स्थापना दिवस को लेकर उत्साह का माहौल है।