रैली के बाद संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने हरदा कलेक्टर के नाम कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वाले कारोबारियों के विरुद्ध नियमित जांच अभियान चलाने, दोषियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई करने तथा आम नागरिकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की गई।
इस अवसर पर जौहरी कमल सोनी, अशोक पाराशर, अशोक नेगी, मदनलाल सोनी, मोहनलाल सोनी, सुरेंद्र कौर, कमला सोनी, शांतिलाल विश्नोई, रामकृष्ण दुगाया, अजप सिंह राजपूत, प्रमोद सेन, निशांत राजपूत, रितेश भावसार, दीपक सेन, ओम जाट, विश्वजीत, ठाकुर लाल हूरमाले, विनोद कुचबंदिया, ओमप्रकाश गौर, दयाराम विश्वकर्मा, हरकिशन रनवे, रामशंकर बुनकर, सत्यनारायण शर्मा, दिनेश शर्मा, राजेंद्र उपाध्याय, नितिन जोशी, संजय थाते, प्रहलाद नागवे, गोपाल गंगराड़े, राम मिश्रा, गोपाल शुक्ला सहित अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के पदाधिकारी, सदस्य एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।